पॉमपॉम की मदद से बनाई जा सकती हैं ये अमेजिंग क्राफ्ट आइटम्स

पॉमपॉम की मदद से आप कुछ बेहतरीन क्राफ्ट आइटम्स क्रिएट कर सकती हैं। जानिए इस लेख में। 

craft ideas

पॉमपॉम देखने में बेहद ही क्यूट लगते हैं और किसी भी चीज की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। तभी आज के समय में महिलाएं अपने आउटफिट से लेकर फुटवियर तक में पॉमपॉम को एड करना पसंद करती हैं। हालांकि, अगर आपको पॉमपॉम बेहद ही पसंद है और आप उसे एक नए तरीके से इस्तेमाल करना करना चाहती हैं तो पॉमपॉम से कुछ क्राफ्ट आइटम्स भी बनाए जा सकते हैं।

अगर आप अपने खाली समय को एक बेहतरीन तरीके से यूज करना चाहती हैं और कुछ नया व बेहतरीन करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पॉमपॉम की मदद से क्राफ्ट आइटम्स तैयार करें। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है और यह क्राफ्ट आइटम्स आपके घर को भी सजाने में मदद करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पॉमपॉम की मदद से बनने वाले कुछ क्राफ्ट आइटम्स के आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-

बनाएं रेथ

craft ideas hindi

पॉमपॉम की मदद से तरह-तरह की खूबसूरत रेथ बनाई जा सकती है, जिन्हें आप अपने घर के मुख्य दरवाजे ( घर के दरवाजे को सजाने के लिए आईडियाज ) पर हैंग कर सकती हैं और घर के लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कुछ कलरफुल पॉमपॉम बनाएं। अब आप एक वुडन पीस या मेटल की तार पर इसे फिक्स करें। बस आपकी रेथ बनकर तैयार है। आप इसे घर के अंदर पर भी हैंग कर सकती हैं।

बनाएं वॉल हैंगिंग

easy carft ideas

पॉमपॉम को अगर आप अपने होम डेकोर का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में उसकी मदद से वॉल हैंगिंग भी तैयार की जा सकती है। इसके लिए आप डिफरेंट कलर की पॉमपॉम बनाएं। अब आप धागों की मदद से इसे बांधें। अब आप इसे एक वुडन बोर्ड पर हैंग करें। इस तरह आप एक खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। आप इसे अपने बेडरूम से लेकर लिविंग एरिया में हैंग करें और घर के लुक को पूरी तरह से बदल दें।

बनाएं खूबसूरत हेयरबैंड

pompom craft

अगर आप अपनी लाडली के लिए कई खूबसूरत हेयरबैंड बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप पॉमपॉक की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप पहले कुछ सिंपल हेयरबैंड्स लें। इसके बाद, आप इसमें पॉमपॉम को धागे की मदद से स्टिच करें। आपका खूबसूरत हेयरबैंड बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें-वेडिंग एनिवर्सरी पर कम खर्च में करें खूबसूरत सजावट, जानें टिप्स

बैग को बनाएं अधिक खूबसूरत

pompom craft bag

अगर आप अपने सिंपल बैग को एक न्यू और क्रिएटिव लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप बैग के लिए एक खूबसूरत पॉमपॉम की-चेन बना सकती हैं। इसके लिए आप एक रस्सी या धागे पर कुछ कलरफुल पॉमपॉम को फिक्स करें। अब आप इसे एक हुक पर लगाएं और हुक को बैग की चेन पर लगाएं।

हेयर पिन का बदलें लुक

pompom hairpin

अगर आप अपनी सिंपल हेयरपिन को डिजाइनर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसमें पॉमपॉम को एड कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले पॉमपॉम को हेयर पिन पर फिक्स करें। इस तरह आप कई हेयरपिन (बालों से बार-बार निकलती है हेयर पिन तो ना करें यह गलतियां) तैयार कर सकती हैं और हर बार अपने लुक को ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बेडरूम वॉल की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाते हैं यह कलर्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई

बनाएं पॉमपॉम बॉक्स

pompom

यह पॉमपॉम की मदद से बनने वाली एक बेहतरीन क्राफ्ट आइटम है। इसके लिए आप कुछ कलरफुल पॉमपॉम तैयार कर लें। इसके बाद, आप एक सिंपल बॉक्स लें। अब आप इस पर ग्लू लगाएं और फिर बॉक्स के बाहर पॉमपॉम को लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें ताकि यह अच्छी तरह सूख जाए। अब आपका खूबसूरत पॉमपॉम बॉक्स बनकर तैयार है।

तो अब आप पॉमपॉम की मदद से किस क्राफ्ट आइटम्स को तैयार करना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- sortra, diys

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP