herzindagi
hacks to clean car floor mats

चुटकियों में ऐसे साफ करें कार फ्लोर मैट्स

कार फ्लोर मैट्स साफ करने के लिए अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं तो अब आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है। कार फ्लोर मैट्स को साफ करने के लिए हम आपको कुछ तरीके बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2023-08-31, 14:25 IST

मानसून में कार फ्लोर मैट्स बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं और फिर इन्हें आप साफ करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करती होंगी। कार फ्लोर मैट्स को साफ करने के लिए अब आपको बहुत महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है और न ही बहुत अधिक मेहनत करनी होगी क्योंकि हम आपको बताएंगे कुछ सिंपल तरीके जिससे आप कार फ्लोर मैट्स को साफ कर सकती हैं। 

1)व्हाइट विनेगर से कार फ्लोर मैट्स को साफ करें 

ways to clean car floor mats

कार फ्लोर मैट्स को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको कार से सभी फ्लोर मैट्स को निकालना होगा और फिर एक ब्रश से इसके ऊपर लगी हुई धूल को साफ करना होगा। आप धूल को साफ करने के लिए किसी कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद आपको व्हाइट विनेगर को एक स्प्रे बॉटल में करना होगा और कार फ्लोर मैट्स पर इसे छिड़कना होगा।

इसके बाद एक स्पंज से कार फ्लोर मैट्स को रगड़ना होगा। फिर इसे पानी से धुलना होगा। इसके बाद कार फ्लोर मैट्स बिलकुल साफ हो जाएंगे। 

 इसे भी पढ़ें- गाड़ी की सफाई के लिए अपनाएं हैक्स

2)डिटर्जेंट पाउडर से साफ करें कार फ्लोर मैट्स

कार फ्लोर मैट्स को आसानी से साफ करने के लिए आपको सबसे पहले आपको एक बाल्टी में दो चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालना होगा और फिर इसे पानी के साथ सही से मिक्स कर दें। इसके बाद इस पानी को कार मैट्स के ऊपर डालें और फिर ब्रश से रगड़ते जाएं। इसके बाद सारे दाग जब हट जाए तो पानी से इसे धो दीजिए। इस तरह से आप कार फ्लोर मैट्स को साफ कर सकती हैं। (कार से आ रही है बदबू को दूर करने के उपाय)

3)नींबू से साफ करें कार फ्लोर मैट्स

नींबू के रस से बहुत आसानी से आप कार फ्लोर मैट्स को साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कार फ्लोर मैट्स को पानी से धुलना होगा और फिर नींबू की कुछ बूंद को स्प्रे बॉटल में डालना होगा। इसके बार इसमें डिशवॉशिंग लिक्विड डालना होगा और इसे मिक्स करना होगा। इसके बाद इसे कार फ्लोर मैट्स पर स्प्रे करना होगा। ऐसा करने के बाद आपको 10 मिनट के लिए मैट्स को छोड़ देना होगा। फिर इसे पानी से साफ करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से कार फ्लोर मैट्स को साफ कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- कार की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं होंगे पैसे खर्च 

इन तीन तरीकों से आप कार फ्लोर मैट्स की गंदगी को हटा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik/youtube 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।