herzindagi
dussehra wishes and quotes  Main

Dussehra 2020: इस दशहरा अपनों के होठों पर लाएं मुस्कान इन प्यार भरे संदेशों के साथ

दशहरे के अवसर पर अपनों को खुश करने के लिए आप उन्हें भेज सकती हैं ये खूबसूरत संदेश।  
Editorial
Updated:- 2020-10-21, 13:34 IST

दशहरे का पर्व हिन्दुओं का एक बेहद प्रमुख त्योहार है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। विजयादशमी अर्थात विजय का दिन। अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को अयोध्या नरेश भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन का वध किया था और इसलिए इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था, इसलिए इस पर्व को विजयादशमी भी कहकर बुलाया जाता है। अगर इस खास पर्व पर आप अपनों को शुभकामनाएं व बधाई संदेश भेजना चाहती हैं ते इस मैसेज का सहारा ले सकती हैं-

dussehra wishes and quotes  inside

अपने भीतर के रावण को आज जो जलाएगा,

सही मायने में वो ही दशहरा मनाएगा
Happy dussehra 

 dussehra wishes and quotes  inside

इस बार दशहरे पर बस इतना काम करो
अपने मन में बैठे रावण का पूरी तरह सर्वनाश करो
दशहरे की बहुत-बहुत बधाई

 

रामजी की कृपा से आप पर हो खुशियों की बौछार 
बस इतनी प्रार्थना है हमारी, आप करो स्वीकार
Happy dussehra 

 dussehra wishes and quotes  inside

अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
अज्ञान पर ज्ञान की विजय
का पर्व है दशहरा
हैप्पी दशहरा

 

 
बुराईयों का होता है विनाश
दशहरा लाता उम्मीदों की आस
रावण की तरह आपके दुखों का भी होगा नाश
दशहरे की बहुत-बहुत बधाई

 dussehra wishes and quotes  inside

खुशियों का त्योहार
प्यार की बौछार
दशहरे के शुभ अवसर पर मिले आपको खुशियां अपार
विजयादशमी की शुभकामनाएं

 

Meaning of Dussehra 
D- devil in
U- ur life by giving you
S- splendid and
S- sparkling
E- energy which brings
H- happiness
R- riches and
A- abundance. Happy Dussehra to you

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली अपने प्रियजनों के साथ खुशियां बांटे इन शानदार गिफ्ट के जरिए

 dussehra wishes and quotes  isnide

दशहरा एक उम्मीद जगाता है
बुराई के अंत की याद दिलाता है
जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता है

 

दहन पुतलो का ही नहीं
बुरे विचारो का भी करना होगा।
श्री राम का करके स्मरण
हर रावण से लड़ना होगा।

इसे भी पढ़ें:  October 2020 Vrat Festival Puja: महाअष्‍टमी-नवमी और दशहरा सहित जानें इस महीने के व्रत, त्‍यौहार और शुभ मुहूर्त

 

 

जीवन आपका सुनहरा हो जाये
आपके घर में हमेशा रहे सुख का पहरा
यह दशहरा शांति लाये अपार
राम की जय खुशी की आयी बहार

  dussehra wishes and quotes  inside

करने बुराई का नाश
जगाने दिलों में अच्छाई का एहसास
प्रेम और सत्य का राह दिखाने
आ गया है दशहरे का ये त्यौहार
दशहरे की शुभकामनाएं 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।