त्वचा का रंग साफ हो और वह स्मूद नजर आए ऐसा तो हर महिला चाहती है। मगर, सभी का रंग एक जैसा नहीं होता। कुछ महिलाएं फेयर होती हैं तो कुछ सांवली होती हैं। हालाकि, खुबसूरती की पैमाने को त्वचा की रंगत से नहीं मापा जा सकता। मगर, निखरी और ग्लोइंग स्किन को महिलाओं के बीच सुंदरता का पहला स्टेप माना जाता है। वैसे जो आपकी पैदायशी रंगत है उसे कभी नहीं बदला जा सकता मगर, त्वचा को स्मूद और ग्लोइंग जरूर बनाया जा सकता है। चलिए आज हम सांवली रंगत वाली महिलाओं के लिए खास फेस पैक बताएंगे। इसका इस्तेमाल करने के बाद रंग तो निखरेगा ही साथ ही त्वचा में ग्लो भी आ जाएगा। वैसे तो बाजार में आपको बहुत सारे कॉस्मैटिक प्रोडकट्स मिल जाएंगे जो मेहंगे जरूर होंगे मगर आपके रंग में इंस्टेंट निखार ले आएंगे। ऐसे प्रोडक्ट्स बेशक आपको कुछ समय के लिए निखार दे दें मगर, यह परमानेंट नहीं होते हैं। अगर आपको परमानेंट निखार चाहिए तो आपको घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।
सांवली त्वचा की रंगत को निखारने के लिए वैसे तो बहुत सारे घरेलू नुस्खे हैं मगर, सबसे आसान तरीका आज हम आपको बताएंगे। जी हां, आप आज आपको चने और नींबू का फेस मास्क बनाना सिखाएंगे। इसे रोजाना लगाने से आपकी त्वचा पर कुछ ही हफ्तों में निखार आ जाएगा।
इसे जरूर पढ़े- Dusky लड़कियों के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स, फेस दिखेगा फ्रेश और ग्लोइंग
अगर आपकी त्वचा सांवली है तो बेशक आप उसे गोरा तो नहीं कर सकतीं मगर अपने रंगत में निखार और चमक ला सकती हैं। यदि आप चने का पाउडर और नींबू का रस मिला कर अपने चेहरे, गर्दन और हाथ में लगाती हैं तो इससे आपके चेहरे की डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं। वहीं आपके चेहरे पर यदि पिंपल्स है तो वह भी इस फेस मास्क को लगाने से दूर हो जाते हैं। दरअसल चने और नींबू दोनों में ही ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह त्वचा को निखारता है। यदि आपके चेहरे पर पुराने दाग हैं तो इस फेस मास्क को लगाने से दाग-धब्बे आपके हल्के हो सकते हैं। सिर्फ 1 चम्मच दूध से आपकी स्किन दिखेगी गोरी और जवां, जानिए कैसे
इसे जरूर पढ़े- इन 5 Actresses ने गोरा होने के लिए कराया है Skin whitening treatment
सामग्री
अगर आपकी त्वचा का रंग सांवला है तो आपको भी एक बार यह फेस पैक जरूर ट्राय करना चाहिए। यह आपकी त्वचा को चमकदार बना देगा साथ ही आपकी त्वचा का रंग भी निखर जाएगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।