herzindagi
Durga Puja Bollywood superhit movies

बॉलीवुड की इन 4 फिल्मों में दिखती है दुर्गा पूजा की झलक

बॉलीवुड की उन फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जो सुपरहिट रहीं और साथ ही उनमें दुर्गा पूजा को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाया गया। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-16, 14:06 IST

बॉलीवुड ने एक से बढ़कर एक फिल्म दी है, किसी फिल्म की कहानी ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया तो किसी फिल्म में इंडियन फेस्टिवल इतने खूबसूरत तरीके से दिखाए गए कि लोग फिल्म की कहानी भले ही भूल जाएं लेकिन आज भी फिल्म को उस फेस्टिवल के लिए याद करते हैं। 

हम बॉलीवुड की उन फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जो सुपरहिट रहीं और साथ ही उनमें दुर्गा पूजा को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाया गया। ऐसी 4 फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई तो की ही और साथ ही इनके दुर्गा पूजा पर गाने और बेहतरीन सींस ने लोगों का दिल जीत लिया। 

देवदास 

Durga Puja Bollywood superhit movies

बॉलीवुड की फिल्म में दुर्गा पूजा दिखाने की बात हो और ऐसे में ‘देवदास’ फिल्म का नाम पहले ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 1955 में बनी 'देवदास' की रिमेक थी। 1955 की देवदास को विमल रॉय ने डायरेक्ट किया था और विमल की 'देवदास' में दिलीप कुमार थे और भंसाली वाली में शाहरुख खान नजर आए थे। 

देवदास 90 के दशक में लिखे गए शरत चंद्र चटोपाध्याय के नॉवल पर आधारित थी। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 1955 में रिलीज हुई देवदास फिल्म का रीमेक बनाया था। भंसाली की इस फिल्म को उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जाता है जिसके सिर्फ 6 सेट्स को बनाने में तकरीबन 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। 

‘डोला रे डोला तन डोला’ ये गाना सुपरहिट हुआ था इसमें माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करते हुए डांस किया था। ‘देवदास’ फिल्म में दुर्गा पूजा बहुत ही खूबसूरत सींस के साथ दिखाई गई है। 

Read more: दुर्गा पूजा कोलकाता में ही नहीं इन शहरों में भी धूमधाम से जाती है मनाई

परिणीता 

durga puja bollywood superhit movies pareenita

फिल्म ‘परिणीता' शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में पुराने कोलकाता को दिखाया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा सैफ अली खान और संजय दत्त अहम भूमिका में थे। बॉलीवुड में विद्या ने 2005 में फिल्म 'परिणीता' में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। 

परिणीता फिल्म में सजंय दत्त को दुर्गा पूजा करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में कोलकाता बहुत करीब से नजर आता है, बात कोलकाता की हो और दुर्गा पूजा ना दिखाई जाए ऐसा कैसे हो सकता है। इस फिल्म में दुर्गा पूजा के समय निभाई जाने वाली रस्मों को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। 

कहानी 

Durga Puja Bollywood superhit movies

लंदन से विद्या बागची नाम की प्रेगनेंट महिला अपने खोए हुए पति को ढूंढने कोलकाता आती है। सुनने में यह किसी औरत की दुखभरी दास्तान लगती है लेकिन फिल्म 'कहानी' एक जबर्दस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। 

फिल्म कहानी की स्टोरी ऐसी है कि आपको आखिरी मिनट तक बांधे रखती है और किसी को ये अंदाजा भी नहीं पूरी फिल्म में हो पाता है कि आखिरी में क्या होगा। इस फिल्म में कोलकाता बहुत करीब से नजर आता है, बात कोलकाता की हो और दुर्गा पूजा ना दिखाई जाए ऐसा कैसे हो सकता है। 

Read more: दुर्गा पूजा के लिए जा रही हैं कोलकाता तो साथ में जरूर देखकर आना ये 4 जगहें

विकी डोनर

Durga Puja Bollywood superhit movies

साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित सरकार की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी बिल्कुल नई थी साथ ही आयुष्मान ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी से चार चांद लगा दिए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में आयुष्मान को जिस लड़की से प्यार होता है वो कोलकाता की होती है और इसी बीच दोनों को दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।