herzindagi
Dog person vs cat person Unique personality traits

कुत्ता या बिल्ली, कौन-सा Pet है आपका पसंदीदा? इस सवाल का जवाब बताएगा असली पर्सनैलिटी

किसी की पर्सनैलिटी क्या है वह किस तरह का शख्स है और उसे क्या पसंद है, यह जानना नामुमकिन नहीं है। बस इसके लिए कुछ सवालों का जवाब पता होना चाहिए और आप मिनटों में किसी की असली पर्सनैलिटी के बारे में पता लगा सकती हैं। कमाल की बात यह है कि पसंदीदा पेट क्या है, इससे भी पर्सनैलिटी के राज खुलते हैं। आइए, इस बारे में यहां जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-25, 13:10 IST

घर में पालतू जानवर यानी Pet रखने का ट्रेंड आज का नहीं है। सालों ही नहीं, सदियों से लोग अपने घर में पेट रखते आए हैं। लोग पेट इसलिए रखते हैं जिससे उनकी लाइफ में प्यार, एंटरटेनमेंट और एक साथी आ जाए। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आपका Pet आपकी पसंद, सोच, स्वभाव और लाइफस्टाइल से कितना कनेक्टेड है। साइकोलॉजी में ऐसा माना गया है कि आपका पेट आपकी जिंदगी और पर्सनैलिटी के कई राज खोलता है। ऐसे में जब भी कोई आपसे सवाल करता है कि कुत्ता पसंद है या बिल्ली, तो वह सिर्फ पसंद के बारे में नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी समझने की कोशिश भी कर रहा हो सकता है।

जी हां, कुत्ता या बिल्ली में से आपका पसंदीदा Pet क्या है यह सवाल पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ बता सकता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन ने अपनी एक रिसर्च में साबित किया है। रिसर्च में 4 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे, जहां पता लगाया गया है कि कुत्ते पसंद करने वाले लोग कैसे होते हैं और बिल्ली पसंद करने वालों के क्या विचार होते हैं।

कुत्ता या बिल्ली...इस सवाल से कैसे पता चलेगी पर्सनैलिटी?

रिसर्च में यह सामने आया कि बिल्ली को पेट की तरह पसंद करने वाले लोगों के विचार खुले होते हैं। वह क्रिएटिव और फ्रीडम देने वाली सोच रखते हैं। वहीं, कुत्तों को पसंद करने वाले लोग ज्यादा अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वह सोशल और जिम्मेदार भी माने जाते हैं।

कुत्ता या बिल्ली...इस सवाल से अपनी और दूसरों की पर्सनैलिटी के कई छिपे पहलुओं को जाना जा सकता है। आइए, यहां डिटेल में जानते हैं कि कुत्ते या बिल्ली पसंद करने वाले लोगों की पर्सनैलिटी कैसी होती है।

कुत्ते पसंद करने वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है? 

Cat People and Dog-People Personalities

पेट के तौर पर जिन लोगों को कु्त्ते पसंद होते हैं, वह अपनी रियल लाइफ में ईमानदार और मिलनसार माने जाते हैं। इन लोगों को सोशल होना, दूसरों से बातें करना और मिलते-जुलते रहना पसंद होता है।

इसे भी पढ़ें: देर रात जागना है पसंद या सुबह जल्दी उठ जाती हैं? इस एक सवाल का जवाब खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी के राज, जानें कैसे

कुत्तों को आउटडोर एक्टिविटी पसंद होती है और उनके लिए रेगुलर बाहर आना-जाना पड़ता है। ऐसे में इंट्रोवर्ट लोग कुत्तों के पेरेंट या मालिक नहीं बन सकते हैं। यही वजह है कि कुत्तों को पेट रखने वाले लोगों को एक्टिव, आउटगोइंग और पॉजिटिव सोच वाला माना जाता है। साथ ही यह दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।

बिल्ली पसंद करने वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है? 

Psychology Behind Being a Cat Person vs Dog Person

कई रिसर्च में ऐसा साबित हुआ है कि बिल्ली पसंद करने वाले लोग अपनी सोच में डूबे रहना पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें नई चीजें एक्सप्लोर करने का शौक भी होता है। हालांकि, वह सोशल कम होना पसंद करते हैं। बिल्ली पसंद करने वाले लोग अपनी रियल लाइफ में ठीक उसी तरह बिहेव करते हैं जैसे बिल्लियां करती हैं।

इसे भी पढ़ें: खुद से पूछें इन 5 सवालों के जवाब, आपके सामने खुल जाएंगे पर्सनैलिटी के राज

बिल्ली पसंद करने वाले इंडिपेंडेंट और क्रिएटिव सोच रखते हैं। साथ ही इन्हें घुलना-मिलना और बहुत ज्यादा लोगों से बात करना पसंद नहीं होता है। यानी कुल-मिलाकर यह इंट्रोवर्ट होते हैं लेकिन, ऑब्जर्विंग और समझदार भी होते हैं। साथ ही यह पर्सनल स्पेस को महत्व देते हैं और अपनी तरह से चीजें करना पसंद करते हैं।

आपकी पर्सनैलिटी क्या है?

हर शख्स की अलग पर्सनैलिटी होती है, इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में कुछ लोग जो बिल्लियां पसंद करते हैं वह एक्सट्रोवर्ट भी हो सकते हैं। वहीं, कुत्तों को पसंद करने वाले इंट्रोवर्ट भी हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको दोनों ही पसंद हैं, तो ऐसा माना जा सकता है कि आप बैलेंस्ड पर्सनैलिटी वाले शख्स हैं जो मूड के हिसाब से सोशल और सोलो रहना पसंद करते हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।