
Induction Buying Tips: देश में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की दिक्कतों के बीच बाजार में इंडक्शन की खरीदारी तेजी से बढ़ गई है। अब ऐसे में जब आप मार्केट में इसे खरीदने जाएंगी, तो आपको अलग-अलग कंपनी और वैरायटी के इंडक्शन देखने को आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि बढ़ती ब्रिकी को देखते हुए इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है।
इसके कारण वे लोग जिनके लिए 5-8 हजार रुपये खर्च करना बजट के बाहर होता है, तो वह आमतौर पर ब्रांड या फीचर के साथ समझौता करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इंडक्शन की मांग को देखते हुए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के विभाग (Department of Consumer Affairs) ने ग्राहक के लिए एक सलाह दी है।
इसके अनुसार, इंडक्शन खरीदते हुए उस पर CRS Mark (Compulsory Registration Scheme) जरूर देखें। यह साइन कई दिक्कतों से आपको बचा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको CRS Mark होने की खासियत और यह क्यों खास है इसके बारे में बताने जा रहे हैं?
Cook smart and stay safe—always check for the CRS Mark before buying an induction stove to avoid risks like shocks, overheating, and fire hazards. #JagoGrahakJago #BIScertified #CRSMARK #ConsumerAwareness #NCH1915 pic.twitter.com/M8SGwpDad3
— Consumer Affairs (@jagograhakjago) April 2, 2026
कंज्यूमर अफेयर्स ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके लिखा है कि "समझदारी से खाना पकाएं और सुरक्षित रहें।" इंडक्शन स्टोव खरीदने से पहले उस पर लिखा या प्रिंट CRS मार्क जरूर देखें। इससे बिजली के झटके, ज्यादा गर्म होने और आग लगने जैसे खतरे से बचा जा सकता है।
इंडक्शन यूज करने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर इसकी क्वालिटी सही नहीं होगी, तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। इंडक्शन पर बना यह मार्क यह बताता है कि इसकी क्वालिटी सरकार द्वारा बनाए गए सभी मानकों को पास करता है।
इसे भी पढ़ें- LPG गैस की किल्लत के चलते सस्ता इंडक्शन खरीदना पड़ सकता है महंगा, खरीदारी से पहले इन 'सेफ्टी फीचर्स' पर दें ध्यान

इलेक्ट्रिक आइटम्स से करंट लगाना आम बात है, लेकिन अगर सावधानी या फिर चीजों की खरीदारी में लापरवाही बरती जाए, तो यह खतरे को दावत दे सकता है। ऐसे में इंडक्शन पर बना CRS Mark यह बताता है कि उपकरण में प्रॉपर इंसुलेशन लगा है, जो गीले हाथों से या गलती से टच होने पर इलेक्ट्रिक शॉक यानी करंट नहीं लगने देता है।

अगर आपने बिना देखे या कोई सस्ता इंडक्शन खरीद लिया है, तो वह ज्यादा गर्म होकर पिघल या जल सकता है। सर्टिफाइड इंडक्शन में ओवर हीट होने पर ऑटो कट-ऑफ फीचर ऑन हो जाता है।
CRS Mark होने के मतलब यह भी है कि वह बिजली का खर्च कम करेगा। इससे हीट सीधे बर्तन को गर्म करेगी, जिससे खाना जल्दी बनेगा।
इसे भी पढ़ें-Induction Stove पर क्यों होता है गोल घेरा? अधिकतर लोगों को नहीं होगा इसके पीछे का सही कारण
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।