
दिल्ली-NCR के लोगों के लिए यह वीकेंड बेहद रोमांचक होने वाला है। अगर आप भी घर पर बैठकर बोर हो रही हैं और कुछ अलग करने की सोच रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस शनिवार और रविवार आपके पास म्युजिक की शाम और किताबों की दुनिया में खो जाने के दो बेहतरीन मौके हैं। चाहे आप लाइव म्यूजिक के शौकीन हों या आपको शांति से किताबें पढ़ना पसंद हो, दिल्ली का यह वीकेंड हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस वीकेंड के दो सबसे बड़े इवेंट्स क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
म्युजिक लवर्स के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या होगी कि मशहूर बैंड 'सनम' (Sanam) अपनी इंडिया टूर का आखिरी और सबसे धमाकेदार शो दिल्ली में करने जा रहा है। सनम पुरी और उनके बैंड की आवाज का लाइव मजा लेने का यह आपके पास सबसे सुनहरा मौका है। बता दें कि यह शानदार लाइव कॉन्सर्ट शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। वहीं, यह शो दिल्ली के मशहूर नेक्सस सिलेक्ट सिटीवॉक (Nexus Select CityWalk) में आयोजित किया जा रहा है।

करीब 2 घंटे तक चलने वाले इस शो में आपको बॉलीवुड क्लासिक्स, इंडी-पॉप और ओरिजिनल गानों का बेहतरीन मिश्रण सुनने को मिलेगा। इसकी टिकटें ₹1999 से शुरू हो रही हैं और बहुत तेजी से बिक रही हैं। अगर आप 'सनम' के पुराने गानों के रीमेक के प्रशंसक हैं, तो यह शाम आपके लिए यादगार साबित होगी। इसके टिकट आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें - OTT पर मचेगा धमाल, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
अगर आप शोर-शराबे से दूर किताबों के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो एयरोसिटी आपका इंतजार कर रही है। पेंग्विन बुक फेस्टिवल का आयोजन हबहॉक्स द्वारा किया जा रहा है, जो बुक लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह फेस्टिवल 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा। आप सुबह 11:30 बजे से रात 8:00 बजे के बीच कभी भी यहाँ जा सकते हैं। इसका आयोजन दिल्ली के वर्ल्डमार्क 1, एयरोसिटी (Worldmark 1, Aerocity) में किया जा रहा है।

अपने पसंदीदा लेखकों और क्रिएटर्स से मिलने और उनसे बात करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, यहांहाथ से बने बुकमार्क्स, क्रिएटिव मर्चेंडाइज और 'डू इट योरसेल्फ' (DIY) एक्टिविटीज का भी आप हिस्सा बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - April OTT Releases: सितारे जमीन पर से लेकर वध 2 तक, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डोज; सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर 5 बड़ी फिल्में करेगी धमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।