पुरुषों को क्यों पसंद आती हैं कर्वी फिगर वाली महिलाएं, जानिए कारण

परफेक्ट फिगर की चाह हर महिला को होती है, लेकिन परफेक्ट फिगर आखिर है क्या? यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की एक रिसर्च बता रही है इसके बारे में। 

 
What men like slim or curvy

बॉडी टाइप और स्टैंडर्ड को लेकर लोग बहुत कॉन्शियस रहते हैं। "अरे मेरा पेट निकल गया, मुझे डाइटिंग करनी है, मैं कितनी मोटी हो गई हूं..." जैसी बातें शायद हम रोजाना सुनते हैं। अधिकतर लड़कियां मानती हैं कि पतला फिगर और टोन्ड एब्स ज्यादा अच्छे और आकर्षक लगते हैं। पर क्या यह वाकई सही है? क्या वाकई आकर्षण इसी तरह से काम करता है? पतला है तो बेहतर है, वाला कॉन्सेप्ट पूरी दुनिया में व्यापक है, लेकिन रिलेशनशिप के मामले में भी क्या यह सही है?

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की एक स्टडी ने बताया है कि पुरुषों को किस तरह की महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं। मैं आपको बता दूं कि यहां कॉमन थिंकिंग की बात हो रही है, इसे बॉडी शेमिंग या बॉडी सेंसिटिविटी के इशू से नहीं जोड़ा जा सकता है। स्टडी बताती है कि पुरुषों की पसंद के पीछे साइंटिफिक कारण भी हैं।

पुरुषों को बहुत पतली की तुलना में कर्वी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं। साफतौर पर पसंद और नापसंद के पीछे के कारणों को भी डिस्क्राइब किया गया है।

slim vs curvy women

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण

क्या कहती है स्टडी?

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की स्टडी में 100 पुरुषों से अलग-अलग तरह के सवाल किए गए। उन्हें तस्वीरें दिखाकर महिलाओं की अट्रैक्टिवेनेस को नंबर के तौर पर बताने को कहा गया। पुरुषों को वो महिलाएं पसंद आईं जिनके फिगर में बटक (buttock) कर्व होता है। रिसर्च में पुराने जमाने का भी जिक्र किया गया है। पुराने जमाने में ऐसी मान्यताएं थीं कि कर्वी महिलाएं सफल प्रेग्नेंसी के लिए उपयुक्त होती हैं। इसी स्टडी के रिसर्चर डेविड लुईस ने स्टडी में बताया है कि इस तरह का स्पाइनल स्ट्रक्चर प्रेग्नेंट महिलाओं को हिप्स और शरीर के बीच वेट बैलेंस करने में मदद करता है।

स्टडी के मुताबिक, 'सुंदरता तो देखने वाले की आंखों में होती है' जैसे कॉन्सेप्ट के पीछे काफी हद तक सोशल मान्यताएं भी हैं।

इसे सेक्सुअल अट्रैक्शन से भी जोड़ा जाता है। पुरुषों को बहुत पतली महिलाओं की तुलना में सेक्सुअल अट्रैक्शन और फिजिकल रिलेशनशिप स्थापित करने के लिए कर्वी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं।

slim women and issues

क्या है इसके पीछे का साइंटिफिक कारण?

कर्वी महिलाओं को पसंद करने के पीछे सबसे बड़ा साइंटिफिक कारण उनके रिप्रोडक्टिव एडवांटेज से है। सांता बारबरा की यूनिवर्सिटी में की गई स्टडी बताती है कि कर्व्स का मतलब होता है शरीर के कुछ खास एरियाज में एक्स्ट्रा फैट मौजूद है। बटक्स और ब्रेस्ट एरिया में एक्स्ट्रा फैट का मतलब शरीर मों ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर है। इससे ना सिर्फ स्किन और बॉडी आकर्षक दिखती है, बल्कि इससे प्रेग्नेंसी के दौरान मां और बच्चे की हेल्थ भी बेहतर होती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की जिस स्टडी की बात हमने पहले की है, उसमें उन महिलाओं को ज्यादा आकर्षक बताया गया था जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वेट गेन किया है। इस दौरान स्टडी में हिस्सा लेने वाले पुरुषों का MRI ब्रेन स्कैन भी किया गया था। उसके नतीजे बताते हैं कि कर्वी महिलाओं को देखकर दिमाग प्लेजर ड्रग्स जैसे सिग्नल देता है।

curvy women and slim women

इसे जरूर पढ़ें- पति हो या ब्वॉयफ्रेंड, रिलेशनशिप में अक्सर अपने पार्टनर से बोलते हैं ये झूठ

पुरुषों के एटिट्यूड से पड़ता है फर्क

जब हम आकर्षण के साइंटिफिक कारणों की बात कर रहे हैं, तब हमें एटिट्यूड को नहीं भूलना चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट मिनिस्टर की एक स्टडी बताती है कि ऐसे पुरुष जिनका लाइफ में सेक्सिस्ट एटिट्यूड है, उन्हें कर्वी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं। इस स्टडी में 361 पुरुषों को महिलाओं के फिगर के 3D मॉडल्स दिखाए गए थे।

रिसर्चर्स ने बताया कि 32.7 प्रतिशत पुरुषों को मीडियम साइज ज्यादा अट्रैक्टिव लगा। 24.4 प्रतिशत पुरुषों को लार्ज साइज और 19.1 प्रतिशत पुरुषों को एक्स्ट्रा लार्ज साइज।

क्या है परफेक्ट फिगर?

हो सकता है कि अभी तक बताए गए फैक्ट्स कुछ लोगों को सही ना लगें। महिलाओं के फिगर को लेकर इस तरह की चर्चा करना अच्छा नहीं होता। यकीनन परफेक्ट फिगर को लेकर एक तय धारणा बन गई है। अलग-अलग तरह के क्रैश कोर्स और डाइट फॉलो की जाती है। जिम में घंटों पसीना बहाया जाता है। हम उस सोसाइटी से ताल्लुक रखते हैं जहां, "ज्यादा खाएगी मोटी हो जाएगी.." जैसी लाइन्स विज्ञापनों में बोली जाती है। ग्रीन टी के विज्ञापन में पतली और टोन्ड फिगर वाली महिलाओं को दिखाया जाता है।

बात सिर्फ इतनी सी है कि परफेक्ट फिगर एक मिथक ही माना जा सकता है। अगर आपका शरीर स्वस्थ है, तो आप परफेक्ट हैं। फिगर को लेकर एक तय माइंडसेट आगे चलकर बॉडी शेमिंग और बॉडी सेंसिटिविटी को दर्शाने लगता है। शायद कहीं ना कहीं इस परफेक्ट फिगर वाले माइंडसेट को बदलने की जरूरत है।

इस मामले में आपकी क्या राय है? हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: Shutterstock/ freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP