कर्वी गर्ल्स के लिए ये फैशन टिप्स आएंगी काम

अगर हम अपनी बॉडी टाइप के अनुसार कपड़े पहनेंगे तो लुक एकदम परफेक्ट दिखेगा। हालांकि, इसके लिए हमें पता होना चाहिए कि हमारा बॉडी टाइप कैसा है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-12-25, 18:15 IST
some fashion tips for curvy girls

सभी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी होता है कि हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए? क्या आप इंटरनेट पर हमेशा स्टाइलिंग टिप्स के बारे में पढ़ती रहती हैं? कर्वी गर्ल्स को ऐसे कपड़े ढूंढने में मुश्किल होती है जो उन पर फिट हो। साथ ही जिसे पहन वह अट्रैक्टिव लगे। बता दें कि फैशन में साइज और कर्व्स होते हैं। कई बार हम यह नहीं जानते कि किसी आउटफिट को कैसे पहनना है। या ढीले कपड़े पहनकर कर्व्स को कवर कर लेते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कर्वी बॉडी से जुड़े कुछ फैशन टिप्स बताएंगे।

सही साइज की ड्रेस खरीदें

how to choose right dress for curvy girlsक्या आपको ड्रेस पहनना पसंद है? आप ड्रेस पैसे, कलर और साइज देखकर खरीदती होंगी है ना? क्या आप जानती हैं कि ड्रेस कलर और पैसे देखकर नहीं बल्कि बॉडी टाइप के अनुसार ली जाती है।

इसलिए ड्रेस खरीदने से पहले यह जान लें कि आपका बॉडी टाइप क्या है। खासतौर पर कर्वी गर्ल्स को कपड़ों की शॉपिंग करते वक्त बेहद ध्यान देना चाहिए। अन्यथा आपके पैसे बेकार जाएंगे।

चाहे आपका बॉडी टाइप कर्वी हो या पियर आपको अपनी ड्रेस का सही साइज पता होना चाहिए। टाइट और ढीले दोनों तरह के कपड़े न पहनें। इससे आपका लुक खराब दिखेगा। आपको बेस्ट फिटिंग वाले कपड़े वियर करने चाहिए। साथ ही वेस्टलाइन और काफ से थोड़ी सी फ्लेयर हो।

शेपवियर पहनना न भूलें

fashion tips for curvy girls in hindi

जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है। आपको अपने वॉर्डरोब में शेपवियर जरूर रखना चाहिए। आपका बॉडी साइज कैसा भी हो, शेपवियर पहनकर आप अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। अगर आपके पास स्नग स्नग फिट वाली ड्रेस है तो अंडरनेथ शेपवियर पहनें। इसे वियर करके के बाद आपको परफेक्ट मिलेगा। (कपड़े खरीदने से जुड़े हैक्स)

इसे भी पढ़ें:कर्वी गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन बन सकते हैं सोनाक्षी सिन्हा के ये 7 लुक्स

इस टाइप की है जींस बेस्ट

जींस एक ऐसा आउटफिट है जिसे रोजाना वियर किया जाता है। आपको जींस में भी कई वैरायटी जैसे मॉम जींस,बॉयफ्रेंड जींस या स्किनी जींस और न जाने क्या-क्या। इसमें भी आपको पता होना चाहिए कि आपको किस तरह की जींस पहननी है। कर्वी गर्ल्स के लिए डेनिम जींस बेस्ट ऑप्शन है। मान लीजिए कि आपकी कमर पतली है और हिप्स कर्वी हैं तो आपको पीयर शेप बॉडी वाली जींस खरीदनी चाहिए। (प्लस साइज महिलाओं के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें:आखिर क्या है आपकी बॉडी टाइप? आप भी उसी हिसाब से चुनती हैं अपने कपड़े!

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपका बॉडी टाइप कर्वी है तो आपको कुछ तरह की ड्रेस नहीं पहननी चाहिए। इसमें टेंट ड्रेस शामिल है। टेंट ड्रेस में कर्वी गर्ल्स का लुक बेकार लगता है। टेंट ड्रेसिस कैरी न करें। इस तरह की ड्रेस में आप मोटी दिखेंगी।
  • किसी भी आउटफिट के साथ अच्छे फुटवियर का पेयर होना जरूरी है। इससे पूरा लुक बदल जाता है। कर्वी गर्ल्स को भी फुटवियर पर खास ध्यान देना चाहिए। हील्स पहनना न भूलें। हील्स पहनने से आपको स्लीम और टॉलर लुक मिलेगा।
  • क्या आप टाइट कपड़े खरीदती हैं? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। हर बॉडी पर टाइट कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं। कपड़ों की फिटिंग भी बॉडी साइज पर निर्भर करती है। जैसे पतली लड़कियों पर ढीले कपड़े अच्छे अच्छे लगते हैं। आपको स्ट्रेचबल क्लोथ खरीदने चाहिए, ताकि यह आपकी बॉडी पर आसानी से फिट हो जाए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP