herzindagi
diy flower vase ideas you can also make easily in hindi

पुरानी चीजों की मदद से घर पर यूं बनाएं फ्लॉवर वॉस

मार्केट से फ्लॉवर वॉस लाकर आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे घर पर भी बेहद आसानी से बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-01-12, 12:04 IST

अपने घर को सजाने के लिए महिलाएं फ्लॉवर वॉस का सहारा लेती हैं। यह आपके डाइनिंग एरिया से लेकर बेडरूम को अधिक ब्यूटीफुल बनाने में मदद करते हैं। मार्केट में आपको कई डिजाइन के फ्लॉवर वॉस आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, यह काफी महंगे होते हैं और बेहद नाजुक भी। इसलिए एक फ्लॉवर वॉस खरीदने के लिए भी आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इनमें भी अगर यह गलती से आपके हाथ से छूट जाए तो फ्लॉवर वॉस को टूटते देर नहीं लगती, जिससे आपके सारे पैसे यूं ही बर्बाद हो जाते हैं।

इस समस्या से बचने का एक सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही फ्लॉवर वॉस बनाएं। आप घर में रखी कई पुरानी चीजों को बतौर फ्लॉवर वॉस इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे एक ओर जहां आपके पैसों की बचत होती हैं, वहीं पुराना सामान भी आसानी से रियूज हो जाता है। वो कहते हैं ना कि एक पंथ, दो काज। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुरानी चीजों की मदद से फ्लॉवर वॉस बनाने के कुछ आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

टिन कैन को बनाएं फ्लॉवर वॉस

flower

घर में किचन का काफी सारा सामान टिन कैन में आता है और सामान के खत्म हो जाने के बाद हम टिन कैन को यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे बतौर फ्लॉवर वॉस भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस टिन कैन को खाली करें और अच्छी तरह धो लें। इसके बाद आप टिन कैन के उपर स्प्रे पेंट करके उसे एक डिजाइनर लुक दे सकती हैं या फिर उसके उपर कलरफुल पेपर भी चिपकाया जा सकता है। बस आपका फ्लॉवर वॉस बनकर तैयार है। आप इसमें अपने पसंदीदा फूलों को सजाएं और डाइनिंग टेबल या वर्क टेबल के साइड में इसे रखें।

पुरानी बोतलों का करें इस्तेमाल

Old bottle reuse

अगर आपके पास पुराने कांच के कंटेनर या प्लास्टिक की बोतलें हैं तो उन्हें भी बतौर फ्लॉवर वॉस इस्तेमालकिया जा सकता है। इसके लिए आप पहले प्लास्टिक की बोतल की उपर से कटिंग कर लें। इसके बाद आप कंटेनर या बोतल को पेंट करें। आप कई अलग-अलग कलर्स का इस्तेमाल इन्हें पेंट करने के लिए कर सकती हैं। इसके बाद, आप गोल्ड व सिल्वर स्ट्रिप को इस पर चिपकाएं। यह होममेड फ्लॉवर वॉस को एक बेहद खूबसूरत लुक देगी। इसे अच्छी तरह सूखने दें और बस आपका होममेड फ्लॉवर वॉस तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें-सिर्फ खाने में ही नहीं नमक का कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल

पाइप्स से बनाएं फ्लॉवर वॉस

paper flower use

स्ट्राइप्ड पाइप्स की मदद से भी एक बेहद ही खूबसूरत फ्लॉवर वॉस तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप पुरानी बोतल या गिलास के चारों के ओर इन पाइप्स को चिपकाती जाएं। अंत में, अगर पाइप्स की लंबाई अधिक हो तो आप इसे साइज के अनुसार काट लें। हालांकि, इससे पहले आप इन्हें अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद आप इसमें फूल सजा सकती हैं और अपनी वर्क टेबल पर रख सकती हैं।

परफ्यूम बोतलों से बनाएं फ्लॉवर वॉस

purfume and flower

परफ्यूम का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है। लेकिन एक बार इनके खत्म हो जाने के बाद बोतल को यूं ही फेंक दिया जाता है। हालांकि, इन्हें भी बतौर फ्लॉवर वॉस यूज किया जा सकता है। अगर आपके पास एक परफ्यूम की बोतल है, तो आप उसे ऐसे ही बतौर वॉस इस्तेमाल कर सकती हैं। (परफ्यूम को घर के कामों में किया जा सकता है इस्तेमाल) यह देखने में बेहद ही एलीगेंट लगती हैं और आपके टीवी टेबल पर बेहद आसानी से रखी जा सकती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-अब पैरो में फिट नहीं आते जूते तो इन तरीकों से लाएं उन्हें काम में

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- balconygardenweb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।