herzindagi
image

DIY Diya Decoration: दिवाली पर मिट्टी के दीयों पर चार-चांद लगाएंगे पिस्ता के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल

Diya Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार रंगों और रोशनी का त्योहार है। इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए हम घर को सजाते हैं। मिट्टी के दीये दिवाली का प्रतीक हैं। इन दीयों को पिस्ता के छिलके से सजाकर आप अपने घर को एक अनोखा रूप दे सकते हैं। अगर आप भी मिट्टी के दीयों को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आप इस हैक को अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं सजाने का तरीका।
Editorial
Updated:- 2024-10-22, 13:14 IST

दिवाली के मौके पर लोग मोमबत्ती, लाइट्स के अलावा मिट्टी के दीये से अपने घरों को सजाते हैं। ऐसे में अगर आप मिट्टी के दीयों को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आप पिस्ता के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आमतौर पर पिस्ता के छिलकों को हम सभी बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इन छिलकों को काटकर, रंग कर और दीयों पर चिपकाकर हम बेहद ही खूबसूरत और अनोखे दीये तैयार कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पिस्ता छिलके से दीपक को कैसे सजा सकती हैं।

दीया सजाने के लिए जरूरी सामान

इसे भी पढ़ें-Diwali DIY Home Decoration 2024: बोतल, दुपट्टे और पुरानी चूड़ियों से दिवाली पर यूं सजाएं अपना घर.. देखते ही तारीफ करने लगेंगे परिवार वाले

कैसे सजाएं मिट्टी का दीया

how to decorate mitti diya

  • मिट्टी से बने दीपक को सजाने के लिए सबसे पहले पिस्ता के छिलके को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • इसके बाद छिलकों को अपनी पसंद के आकार जैसे फूल, पत्ते या अन्य आकार आदि में काट लें।
  • दूसरी तरफ जिन दीपक को आपको सजाना है उन्हें पोंछ कर साफ कर लें।
  • अब दीये पर गोंद लगाएं और उस पर कटे हुए छिलकों को अपने मनपसंद तरीके लगाएं।
  • आप चाहें तो छिलकों को पेंट करके इसे कलरफुल बना सकती हैं।
  • बाजार जैसा बनाने के लिए पेंट के ऊपर स्पार्कल लगाकर उन्हें और आकर्षक बना सकती हैं।

इस तरीके से भी कर सकती हैं छिलकों का इस्तेमाल

  • आप अलग-अलग तरीके से छिलके को दीया के किनारों पर लगा सकती हैं।
  • इसके अलावा आप छिलकों को मोतियों, सीक्विन या अन्य सजावटी चीजों से सजा सकती हैं।

पेंट की मदद से करें दीयों की सजावट

pista shell decoration ideas

  • अगर आपके पास पिस्ता के छिलके नहीं है, तो परेशान ना हो। आप पेंट की मदद से भी दीपक को सजा सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले मिट्टी के दीपक को धोकर सुखा लें।
  • अब दीये पर एक बेस कोट लगाएं। ऐसा करने से पेंट करने में आसानी होती है।
  • इसके बाद दीये पर अपनी मनपसंद की कोई आकृति बनाकर उसे सजाएं।
  • अब बनाए गए डिजाइन रंग भरकर धूप में अच्छे से सुखाएं।

इसे भी पढ़ें-दिवाली की सजावट के लिए फॉलो करें ये 5 आसान हैक्स, ऐसा चमकेगा घर कि दोस्त और रिश्तेदार सब करेंगे तारीफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik, Herzindagi

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।