Vastu Expert: दिवाली के त्योहार से जुड़ी इन 'वास्‍तु टिप्‍स' को आजमाएं और सुख-समृद्धि पाएं

दिवाली के पर्व को अपने घर के लिए और भी ज्यादा शुभ बनाने के लिए आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई इन वास्‍तु टिप्‍स को एक बार जरूर आजमा कर देखें। 

diwali  puja  vastu tips

दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। हिंदू धर्म में इस त्योहार को सबसे बड़ा माना गया है। इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए लोग महीने भर पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। यह त्योहार कई लिहाज से धार्मिक महत्व रखता है। 4 दिन तक मनाया जाने वाला यह त्योहार वास्‍तु शास्‍त्र के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। विशेषतौर पर इस दिन दिवाली की सजावट, पूजा और घर पर क्या लाना शुभ होता है, इसका जिक्र वास्‍तु शास्‍त्र में भी मिलता है।

दिवाली पर वास्‍तु शास्‍त्र के लिहाज से किन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, इस पर हमारी बात वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से हुई। रिद्धि जी कहती हैं, 'दिवाली का पर्व बहुत ही शुभ होता है। इस त्योहार पर वास्तु का ध्यान रखा जाए तो घर में सुख और समृद्धि आती है।'

रिद्धी जी कुछ वास्‍तु टिप्‍स भी बताती हैं, जिन्हें आप दिवाली के त्योहार पर अपना सकती हैं-

diwali  vastu  tips  for  wealth

घर के प्रवेश द्वार के लिए वास्‍तु टिप्‍स

दिवाली के त्योहार पर घर के मुख्य द्वार को सजाने की परंपरा है। इस त्योहार पर बंदनवार को दरवाजे पर लगाना शुभ माना गया है। रिद्धि जी कहती हैं, 'हिंदू धर्म में आम और अशोक के पत्तों को बहुत शुभ माना गया है। यदि आप घर के प्रवेशद्वार पर आम के ताज पत्तों का तोरण लगाती हैं तो घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। वहीं ओशक के ताजे पत्तों का तोरण लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।'

इतना ही नहीं, घर के प्रवेश द्वारा के दोनों तरफ दीवार पर आपको हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक और ओम का चिन्ह भी बनाना चाहिए।

बुरी नजर दूर करने के लिए वास्‍तु टिप्‍स

दिवाली के त्योहार के लिए लोग अपने घरों को सजाते-संवारते हैं, ऐसे में बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि घर को या परिवार के सदस्यों को बुरी नजर लग सकती है। अगर आपको भी इस बात का डर सता रहा है, तो इसके लिए रिद्धि जी एक बहुत ही आसान टोटका बताती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Diwali 2021: दिवाली के लिए 10 मिनट में बनने वाली रंगोली के 10 डिजाइन

diwali vastu tips by ridhi

वह कहती हैं, 'वास्‍तु में फिटकरी को बहुत ही शुभ माना गया है। दिवाली के दिन घर की चौखट के दोनों ओर आप फिटकरी रख दें। इस फिटकरी(फिटकरी से दूर करें वास्‍तुदोष)को दिवाली वाली पूरी रात रखे रहने दें। इसके बाद दूसरे दिन आप फिटकरी को पानी में डिप करें और उसके घुल जाने पर पानी को बहा दें।' यदि आप ऐसा करती हैं, तो आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।

जरूर खरीदें ये सामान

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की पुरानी परंपरा है। यह परंपरा यूंही नहीं बनाई गई बल्कि नई झाड़ू खरीदने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण हैं। इस पर रिद्धि जी कहती हैं, 'ऐसी मान्‍यता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। वहीं दिवाली की सफाई के बाद पुरानी झाड़ू इतनी खराब हो जाती है कि उसे फेंक कर नई झाड़ू लाना ही सेहत के लिहाज से सही रहता है।'

vastu  tips  for  diwali  pooja

दीयों से जुड़े वास्‍तु टिप्‍स

दिवाली के दिन आप जहां लक्ष्‍मी पूजा करें, उस स्थान पर चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। आपको बता दें कि चौमुखी दीपक चारों दिशाओं का प्रतीक होता है और इसे जलाने से चारों दिशाओं से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है। रिद्धि जी कहती हैं, 'इस दीये को रात भर जलने दें।'

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के टिप्‍स

देवी लक्ष्मी जी को कौड़ियां अति प्रिय हैं। इसलिए पूजा के स्थान पर 7, 11 और 13 कौड़ियां जरूर रखें। इन कौड़ियों को दूसरे दिन आप पूजा स्थल से उठाने के बाद तिजोरी के अंदर ही रख लें। इससे आपको धन की कमी कभी नहीं सताएगी।

पान का पत्ता भी बहुत शुभ माना गया है। दिवाली के दिन पान का पत्ता लें और उस पर 'श्री' जरूर लिखें। दरअसल, 'श्री' लक्ष्मी जी का यंत्र है, पान के पत्‍ते पर सुपारी भी जरूर रखें और उसे भी तिलक करें। इससे आपके घर पर धन, समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।

एक्‍सपर्ट द्वारा बताई गई वास्‍तु टिप्‍स को आप भी अपनाएं और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Freepik, Unsplash

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP