Diwali 2022 Significance Of Broom: धन-वैभव और ऐश्वर्यता प्रदान करने वाला महापर्व दिवाली बस आने को ही है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, दिन सोमवार को पड़ रही है। यूं तो दिवाली एक दिन मनाई जाती है लेकिन इसे 5 दिनों का महापर्व माना जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और इस पर्व का समापन भाईदूज के साथ होता है।
दिवाली पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा का विधान है। माना जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी से जुड़ी हर वस्तु का आदर करना चाहिए और यदि संभव हो तो उसका पूजन भी अवश्य ही करना चाहिए। इसी कड़ी में मां लक्ष्मी से जुड़ी एक वस्तु की महत्ता के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ साथ अगर इस दिन झाड़ू खरीदी जाए तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। लेकिन सिर्फ धनतेरस के दिन ही नहीं बल्कि दिवाली के दिन भी झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के बाद यदि उसका इस्तेमाल दिवाली वाले दिन किया जाए यानी कि दिवाली के दिन घर की साफ सफाई उसी नई झाड़ू से की जाए तो व्यक्ति का घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता है और उसके सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं।
इतना ही नहीं, दिवाली के दिन जिस झाड़ू से साफ सफाई की है उस झाड़ू को अगर छुपा के रखा जाए तो माना जाता है कि व्यक्ति का धन भी हमेशा बुरी नजर से गुप्त ही रहता है। यहां तक कि ज्योतिष जानकारों की मानें तो, झाड़ू के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति वास्तु दोष से भी मुक्ति पा जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर झाड़ू को किसी ऐसी जगह रखा जाए जहां उसपर हर किसी की नजर पड़े या फिर उसपर ठोकर लगती रहे तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता छाने के संकेत मिलने लगते हैं लेकिन वहीं इसके विपरीत छिपाकर और जमीन पर लिटा कर रखा जाए तो इससे आर्थिक स्तिथि में मजबूती आती है और धन प्राप्ति के मार्ग भी खुलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं,जानें क्या कहता है शास्त्र?
इसके अतिरिक्त, माना जाता है कि दिवाली के दिन अगर मंदिर में झाड़ू दान की जाए तो इससे न सिर्फ व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है बल्कि उसके स्वास्थ में भी भरपूर सुधार होता है। कथित तौर पर ऐसा माना जाता है कि अगर घर में झाड़ू लगाते समय कूड़ा घर के बाहर ले जाया जाए तो इससे घर में पसरी नकारात्मक ऊर्जा और बीमारी भी दूर चली जाती है और घर का हर व्यक्ति धीरे धीरे स्वस्थ होने लगता है।
इसी कारण से दिवाली की रात लोग झाड़ू के कई टोटकों को भी अपनाते हैं। इन्हीं सब विशिष्टताओं के चलते ही दिवाली पर झाड़ू के आदर एवं पूजन का विधान है।
इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें।धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: FreePik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।