Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
what is the significance of 26 date of every month in year 2026

क्या है 26:26 का रहस्य? जानें इस साल के हर महीने की 26 तारीख को क्यों माना जा रहा है खास

हिंदू धर्म ग्रंथों और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब अंकों और ग्रहों का ऐसा दुर्लभ मेल होता है तो पृथ्वी पर बड़े बदलावों, आध्यात्मिक चेतना के उदय या न्याय की प्रक्रिया का संकेत देता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 15:44 IST

साल 2026 को ज्योतिषीय दृष्टि और अंक शास्त्र के अनुसारम बहुत ही ज्यादा शुभ माना जा है। विशेष रूप से '26:26' के संयोग को एक रहस्यमयी और शक्तिशाली संकेत माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और अंकों के मिलन को ब्रह्मांडीय संदेश के रूप में देखा जाता है। 26 तारीख को शनि देव का अंक माना जाता है क्योंकि 26 अंक को जब जोड़ा जाता है तो उसका टोटल 8 आता है जो शनि का अंक है और साल 2026 के अंत में भी 26 का अंक आता है। हिंदू धर्म ग्रंथों और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब अंकों और ग्रहों का ऐसा दुर्लभ मेल होता है तो पृथ्वी पर बड़े बदलावों, आध्यात्मिक चेतना के उदय या न्याय की प्रक्रिया का संकेत देता है। साथ ही, वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि '26:26' का हम सबके के जीवन पर बहुत शुभ और गहरा प्रभाव पड़ेगा। जब-जब जनवरी से लेकर दिसंबर तक जिस भी महीने में 26 तारीख आएगी तब-तब आपको प्रकृति से एक संकेत मिलेगा जो आपके लिए गुड न्यूज लाएगा। 

अंक शास्त्र और 26 का संबंध

अंक शास्त्र में 26 अंक को जोड़ने पर 8 मिलता है। अंक 8 का स्वामी शनि देव को माना गया है जिन्हें न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला कहा जाता है। साल 2026 के मूलांक को देखें तो (2+0+2+6 = 10, और 1+0 = 1) इसका मूलांक 1 आता है जिसके स्वामी सूर्य हैं।

what does 26 date of every month in year 2026 means

अंक 8 (शनि) और अंक 1 (सूर्य) पिता-पुत्र होने के बावजूद एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह जरूरी नहीं कि हर बार इनके मिलन से नकारात्मक प्रभाव ही पड़े। अगर बृहस्पति ग्रह बीच में सहयोगी की भूमिका निभाएं तो दोनों ग्रह शुभ हो जाते हैं।  

यह भी पढ़ें- क्या होते हैं Angel Numbers और कैसे डालते हैं आपके जीवन में प्रभाव

ऐसे में 26:26 पर शनि और सूर्य का एक साथ प्रभाव अशुभ नहीं बल्कि शुभता भरे नतीजे लेकर आएगा। अंक शास्त्र के अनुसार, जब किसी विशिष्ट अंक की पुनरावृत्ति होती है तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। साल 2026 की हर 26 तारीख को '26 पर 26' का योग बनता है।

ऐसे में इस साल की हर 26 तारीख को सकारात्मक नजरिए से एक 'रीसेट बटन' की तरह देखा जा रहा है। यह समय उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहते हैं या लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करना चाहते हैं।

यह दोहराव ब्रह्मांड की ओर से एक संकेत है कि धैर्य और निरंतरता से किए गए कार्यों में इस साल निश्चित सफलता मिलेगी। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, 2026 में ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार बन रही है कि वे मानवीय चेतना को ऊपर उठाने में सहायक होंगे।

what does 26 date of every month in year 2026 meaning

2026 की इन 26 तारीखों को 'शक्तिशाली ऊर्जा पोर्टल' के रूप में देखा जा रहा है। शनि का अंक होने के कारण, यह वर्ष उन लोगों के लिए निवेश और संचय के अच्छे अवसर ला सकता है जो ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। 26:26 का संयोग व्यक्ति को इस साल सफलता दिलाएगा।

यह भी पढ़ें- क्यों 11:11 पर मांगते हैं लोग अपनी इच्छा? क्या वाकई इस समय पर मेनिफेस्ट करने से मिलता है सब कुछ

सरल शब्दों में सीधा-सीधा कहें तो इस साल के हर महीने की 26 तारीख को प्राकृतिक ऊर्जा आपकी मदद करेगी आपके हर उस काम में जिसमें सफलता पाने के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, फिर चाहे वह शिक्षा से जुड़ा हो या धन-व्यापार-नौकरी से या फिर विवाह आदि से। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;