
Aries Horoscope Today, 6 January 2026: 6 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि के लिए काफू खास होने वाला है । आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जिसे संकष्टी चतुर्थी या तिल चतुर्थी भी कहा जाता है। यह दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए भगवान गणपति की कृपा प्राप्ति का शुभ अवसर है। आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए धैर्य रखने और जीवन में आ रही रुकावटों को हटाने का संकेत देता है। मेष राशि की महिलाओं के लिए यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि आप लंबे समय से अंदर ही अंदर किसी तनाव को लेकर मानसिक बेचैनी से जूझ रहे हैं। आज चंद्रमा का प्रभाव आपको थोड़ा भावुक बना सकता है, लेकिन आपको समस्या का समाधान निकलना है किसी भी तरह से लड़ाई नहीं करनी अपने आप में संयम रखना है।
प्रेम राशिफल की बात करे तो मेष राशि की महिलायें स्पष्टवादी होती है इसी आदत की वजह से उन्हें आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पद सकता है। आज आप को अपने पार्टनर से सोच समझकर बात करनी चाहिए ,रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज अपने पार्टनर की कोई छोटी से बात चुभ सकती है ,आपको लगेगा कि आप जितना समय दे रहे हैं, उतना समय वो आपको नहीं दे रहा है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके मन में किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। आप आज किसी अपने से कठोर शब्द नहीं बोलेंगे।
उपाय- आज गणेश जी को तिल के लड्डू अर्पित करे।
कार्य के मामले में मेष राशि के की महिलकायें हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देती है। आज आपके कार्यस्थल में आपको ऐसा लग सकता है कि चीजें आपकी मर्जी से नहीं चल रहीं। आपकी कोई ऑफिस में आज फाइल अटक सकती है, किसी से आज आपका तालमेल बिगड़ सकता है ऑफिस में आज काम को लेकर सब आपको इर्रिटेट कर सकते है आज आपको अपने कार्य की शैली को बदलने की जरूररत है। सरकारी काम, डॉक्यूमेंट , इंटरव्यू से जुड़े मामलों में आज देरी संभव है।
उपाय- आज काम शुरू करने से पहले गणेश जी का नाम लेकर करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

मेष राशि के महिलाओं को आज पैसे के मामले में सतर्क रहना होगा। चन्द्रमा के प्रभाव से अचानक खर्च सामने आ सकते हैं आपके घर, परिवार या किसी धार्मिक कार्य पर आज उम्मीद से ज्यादा खर्चा होगा । आज के दिन आपको किसी भी तरह से उधार देना या लेना दोनों अवॉइड करना चाहिए ही आज के दिन आपको फाइनेंस में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। कोई पुराना पेमेंट वापस मिलने की उम्मीद है, लेकिन आज किसी पर फाइनैंशल निर्भर न रहें।
उपाय: आज शाम को तिल और गुड़ किसी ज़रूरतमंद को दान करें।
आज मेष राशि की महिलाओं को पाचन और सिर दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज के दिन आप व्रत रखते हैं तो पानी और फल सही मात्रा में लें। खाली पेट रहने से गुस्सा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आपको नींद पूरी न होने से थकावट भी महसूस हो सकती है। आज के दिन आपको शरीर से ज़्यादा मन को आराम देने की ज़रूरत है।
उपाय- तिल या तिल का बना हुआ कुछ मीठा सेवन करें और शाम को गुनगुना पानी पिएँ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।