herzindagi
different types of sofa fabric at home

एक नहीं इन पांच तरीकों के होते हैं सोफा फैब्रिक, जानिए इनकी खासियत

अगर आपने अब तक केवल लेदर के सोफे का ही इस्तेमाल किया है, तो आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह के सोफा फैब्रिक के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2023-01-19, 18:00 IST

सोफा एक ऐसा फर्नीचर है, जिसकी जरूरत हर घर में होती है। अमूमन लोग अपने बजट, सहूलियत व घर के स्पेस को ध्यान में रखते हुए सोफा पसंद करते हैं। हो सकता है कि आप भी सोफा सलेक्ट करते समय उसके साइज, शेप, डिजाइन व कलर पर ही फोकस करती हों, लेकिन सोफे के फैब्रिक का क्या। यह भी वास्तव में उतना ही अहम् है।

सोफा खरीदना यकीनन एक बड़ा वित्तीय निवेश है। एक बार सोफा खरीदने के बाद लोग उसे सालों-साल बदलते नहीं है। इसलिए, यह जरूरी है कि जब आप इसे खरीदने जाएं तो सिर्फ इसके लेटेस्ट डिजाइन पर ही फोकस ना करें, बल्कि फैब्रिक को भी उतनी ही तवज्जो दें।

सोफे के फैब्रिक का एक बड़ा असर इसकी क्वालिटी व सस्टेनिबिलिटी पर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह के सोफे के फैब्रिक के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

लेदर सोफा

leather sofa

लेदर का सोफा लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह एक ऐसा सोफा है, जो मार्केट में कई स्टाइल में अवेलेबल है। इसमें आपको कलर से लेकर फिनिश व टेक्सचर में काफी वैरायटी मिल जाएगी। लेदर का सोफा घरों में इसलिए भी पसंद किया जाता है, क्योंकि इन्हें क्लीन व मेंटेन करना आसान होता है।

हालांकि, नमी के स्तर में उतार-चढ़ाव होने पर इनमें क्रैक्स आ सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप लेदर के सोफे को सीधे धूप में रखते हैं तो इससे इनके फेड होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं नई स्टाइल के सोफा सेट

लिनेन सोफा

leone sofa

लिनेन का सोफा अधिक सॉफ्ट और ड्यूरेबल होता है। यह आपके घर के रिलैक्सिंग कॉर्नर के लिए एकदम परफेक्ट है। प्योर लिनेन में बैक्टीरिया रेसिस्टेंट प्रॉपर्टीज होती है। इसके रेशे मजबूत होते हैं और किसी भी लिंट से फ्री रहते हैं।

लेकिन लेदर की तरह लिनेन का सोफा भी धूप में रखने से खराब हो सकता है। ध्यान रखें कि लिनेन का सोफा छोटे बच्चों या पालतू जानवरों के स्थान पर घर के व्यस्क लोगों के लिए अधिक उचित माना जाता है। (लिनेन के कपड़े नया बनाने के टिप्स)

कॉटन सोफा

cotten sofa

कॉटन के सोफे अधिक कंफर्टेबल और ब्रेथेबल माने जाते हैं। ये मार्केट में कई कलर व डिजाइन में अवेलेबल है। इस तरह से सोफे को आसानी से क्लीन किया जा सकता है। आप कंट्रास्ट कुशन के साथ अपने कॉटन सोफे के लुक को एन्हॉन्स कर सकते हैं।

वैसे तो इन्हें घर के किसी भी हिस्से में रखा जा सकता है, लेकिन लिविंग एरिया के लिए इन्हें अच्छा नहीं माना जाता, जहां एक साथ कई लोग बैठते हैं। कॉटन सोफे का एक नुकसान यह है कि यह दाग और रंगों को तेजी से अब्ज़ॉर्ब करता है, जिससे इनमें कलर व स्टेन लगने की संभावना अधिक रहती है।

माइक्रोफ़ाइबर सोफा

पॉलिएस्टर, एक्रिलिक और नायलॉन धागे के मिश्रण से बना हुआ सोफा माइक्रोफाइबर सोफा है, जो अधिक ड्यूरेबल होता है। इस तरह के सोफे को बहुत कम केयर की जरूरत होती है। इसमें आपको कलर से लेकर स्टाइल तक कई ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप एक सेक्शनल सोफा खरीदने का मन बना रही हैं तो ऐसे में माइक्रोफाइबर सोफा खरीद सकती है। इस सोफे की खास बात यह है कि यह सन रेसिस्टेंट होता है।

वेलवेट सोफा

velvat sofa

अगर आप अपने घर को एक लक्जरिश लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में वेलवेट सोफे का चयन किया जा सकता है। यह सॉफ्ट और टेक्सचर्ड मैटीरियल आपके इंटीरियर को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। यूं तो यह आपके घर को एक लक्जरिश लुक देता है, लेकिन इसे बहुत अधिक केयर व मेंटेनेंस की जरूरत होती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-सोफे को खूबसूरत दिखाएंगे ये 5 तरह के शानदार कुशन कवर

तो अब आपके लिए भी अपने घर के लिए एक सही सोफे का चयन करना अधिक आसान हो गया होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।