सोफे को खूबसूरत दिखाएंगे ये 5 तरह के शानदार कुशन कवर

इस आर्टिकल में जानें 5 तरह के कुशन कवर के बारे में जो आपके सोफे को खूबसूरत दिखाएंगे। 

cushion cover designs for sofa

आजकल लगभग हर घर में सोफे का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग सिंपल सोफा रखना पसंद करते हैं तो कुछ बहुत महंगे और बड़े सोफे से अपना घर सजाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों की एक शिकायत रहती है कि सोफा घर आकर उतना खूबसूरत नहीं लगता है जितना दुकान में नजर आता है। दरअसल शोरूम या दुकान में सोफे के ऊपर तरह-तरह की लाइट्स लगी होती हैं जिससे सोफा ज्यादा चमकदार लगता है। घर में सोफे के लिए कोई स्पेशल लाइट तो नहीं होती लेकिन एक तरीका है जिससे आप अपने सोफे को एक अलग लुक दे सकते हैं। सोफे पर रखे कुशन कवर उसे अच्छा और बुरा दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सोफे के कुशन कवर के 5 शानदार डिजाइन के बारे में जिसकी मदद से आप अपने सोफे को खूबसूरत बना सकते हैं।

1. डार्क सोफे के लिए लें ऐसे कुशन कवर

light sofa cousins

आजकल लोग अपने घर के पेंट को लाइट रखना पसंद करते हैं। ऐसे में लाइट पेंट के साथ ब्राउन और ब्लैक जैसे कलर्स का इंटीरियर ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आपके सोफे का कलर भी डार्क है तो कोशिश करें कि उसके साथ आप लाइट कलर के कुशन रखें। डार्क और लाइट कलर के कॉम्बिनेशन से सोफे की लुक काफी अच्छी आती है। वहीं अगर आपका सोफा पूरा एक रंग का है तो आप प्रिंटेड कुशन कवरले सकते हैं।

2. प्रिंटेड कुशन कवर लगते हैं काफी अच्छे

printed sofa cousins cover

आजकल प्रिंटेड डिजाइन ट्रेंड मे है। किसी स्पेशल इवेंट या त्योहार के लिए आप भी प्रिंटेड कुशन कवर खरीद सकते हैं। लाइट कलर के सोफे के साथ प्रिंटेड कुशन कवर काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि रोजाना के लिए इस तरह के कुशन कवर लोग कम इस्तेमाल करते हैं।

3. जयपुरी प्रिंट वाले कुशन कवर

jaipuri style sofa cousins

जयपुरी प्रिंट के कुशन कवर रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप सिंपल और डार्क कुशन कवर खरीदना चाहते हैं तो इस तरह के कुशन कवर ले सकते हैं। वहीं अगर आपका सोफा डॉर्क है तो आप जयपुरी प्रिंट को अवोइड कर सकते हैं।

4. मल्टीकलर कुशन कवर

multicolour sofa cousins

एक ही रंग और डिजाइन के कुशन कवर एक समय के बाद बोरिंग लगने लग जाते हैं। इससे बचने के लिए आप हर कुशन का एक अलग कलर रख सकते हैं। मल्टीकलर कुशन कवर दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही समय-समय पर कुशन को रंग के हिसाब से बदला भी जा सकता है। अगर आपका सोफा डार्क है तो आप व्हाइट, ऑफ व्हाइट और लाइट ब्लू जैसे कलर के कुशन करव लें। वहीं अगर सोफा ही लाइट है तो ब्राउन और ब्लैक जैसे शेड खरीदें।

इसे भी पढ़ेंःये 5 खुशबूदार पौधे लगाने से महक उठेगा आपका गार्डन

5. सर्दियों के लिए खरीदें ऐसे कुशन कवर

sofa cousins for winters

सर्दियों के मौसम में ऊनी कुशन कवर का इस्तेमाल करना चाहिए जो सर्दी से भी बचाते हैं और देखने में भी आकर्षित लगते हैं। ऊनी कुशन कवर भी बहुत डिजाइन में मिलते हैं जिन्हें आप अपने सोफे के अनुसार खरीद सकते हैं। (घर पर सोफा कुशन साफ करने के आसान तरीके)

अपने घर के हिसाब से सोफे का चुनाव करें और सोफे के साथ मेल खाता कुशन कवर लें। इससे आपका सोफा काफी अच्छा लगेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:Flipkart,paytm.com,Fibre2Fashion,AliExpress

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP