Dhanu Sankranti 2022: 9 दिसंबर, दिन शुक्रवार से पौष माह का शुभारंभ होने वाला है। वहीं 16 दिसंबर, दिन शुक्रवार को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे जिससे धनु संक्रांति का योग बनने जा रहा है। ऐसे में ज्योतिष गणना कहती है कि पौष माह की धनु संक्रांति का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको धनु संक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर क्या आसर दिखने वाला है इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। साथ ही, आपको ये भी बताएंगे कि सूर्य का इस पूरे माह आपके ऊपर कैसा असर दिखेगा।
धनु संक्रांति के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के चलते शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है।
इसे जरूर पढ़ें:Dhanu Sankranti 2022 Date: पौष माह में पड़ने जा रही है धनु संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
धनु संक्रांति के प्रभाव के कारण वृषभ राशि के लोगों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इस पूरे माह बिना सोचे समझे बोलना आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है।
धनु संक्रांति के प्रभाव के कारण इस सिंह राशि के स्टुडेंट्स को अधिक फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकेत हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ (आर्थिक लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स) होने के भी प्रबल योग बनते दिख रहे हैं।
कन्या राशि के लोगों पर सूर्य गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं जिनके कारण आपको तनाव महसूस होगा और स्वास्थ पर हल्का असर पड़ सकता है।
धनु संक्रांति का मुख्य प्रभाव धनु राशि पर अधिक देखने को मिलेगा क्योंकि सूर्य धनु राशि में ही गोचर कर रहे हैं। धनु राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में उन्नति के साथ साथ आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। सनाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा स्थापित होगी।
धनु संक्रांति के प्रभाव के कारण मकर राशि के लोगों को मात्र धन से जुड़ी समस्या घेर सकती है। यानी कि धन हानि होने के संकेत हैं। हालांकि धन हानि (धन हानि से बचने के उपाय) छोटे-मोटे स्तर पर हो सकती है।
कुंभ राशि के लोगों को धनु संक्रांति के प्रभाव के कारण धन लाभ होने के संकेत हैं। जीवन में कुछ बेहतरीन बदलाव होंगे। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Spices and Planets: जानें भारतीय मसालों का क्या है ग्रहों से संबंध
करियर के लिहाज से धनु राशि में सूर्य का गोचर मीन राशि के लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। रोजगार मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
तो ये था धनु संक्रांति का राशियों पर प्रभाव। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।