herzindagi
dhanteras 2024 ki samagri

Dhanteras Puja Samagri List 2024: धनतेरस की पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री लगती है? जानें संपूर्ण सूची

Dhanteras Puja Mei Kya Kya Saman Lagega: ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा करने से घर में सुख-समृधि, धन, ऐश्वर्य, वैभव आदि बना रहता है। ऐसा करने से निरोगी काय एवं स्वस्थ जीवन का वरदान मिलता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 18:37 IST

आज धनतेरस का शुभ अवसर मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन दोनों देवों की पूजा करने से घर में सुख-समृधि, धन, ऐश्वर्य, वैभव आदि बना रहता है और निरोगी काय एवं स्वस्थ जीवन का वरदान मिलता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं धनतेरस की पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री लिस्ट।

धनतेरस पूजा सामग्री की लिस्ट (Dhanteras Puja Samagri List 2024

भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की प्रतिमा या फोटो: धनतेरस के दिन धनवंतरी भगवान और कुबेर देव दोनों की पूजा के लिए प्रतिमा स्थापित करते हैं।

dhanteras ki samagri kya hai

लकड़ी की चौकी और पीला कपड़ा: दोनों प्रतिमायों की स्थापना के लिए लकड़ी की चौकी और चौकी पर बिछाने के लिए पीला कपड़ा शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2024: कैसे करें भगवान धनवंतरी की पूजा? जानें धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र

गंगाजल: पूजा स्थल और चौकी को शुद्ध करने के लिए गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इसे भी पूजा सामग्री लिस्ट में शामिल करें।

मिट्टी के दीपक, रूई और घी: धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाए जाते हैं। ऐसे में मिट्टी के 13 दीपक और एक चौमुखी दीया रूई और घी के साथ लाएं।

कुबेर यंत्र: धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की घर में स्थापना करना शुभ माना जाता है। ऐसे में कुबेर यंत्र को पूजा के दौरान रखने के लिए अवश्य लाएं।

सुपारी और पान का पत्ता: सुपारी और पान के पत्ते को धनतेरस की पूजा में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में इन्हें भी पूजा के लिए घर लाएं।

कलश: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की चौकी के पास कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में पूजा सामग्री में कलश को जरूर शामिल करें।

चांदी का सिक्का: चांदी के सिक्के को दिवाली के दिन पूजा में रखने से पहले धनतेरस पर दूध से धोया जाता है। ऐसे में चांदी के सिक्कों को भी लाएं।

कलावा, रोली और अक्षत: भगवान धनवंतरी को वस्त्र के तौर पर कलावा पहनाते हैं और रोली एवं अक्षत चढ़ाते हैं। ऐसे में इन तीनों चीजों को भी लाएं।

कौड़ी: धनतेरस के दिन 5 कौड़ी पूजा में रखने के बाद उन्हें घर के 5 स्थानों पर रखा जाता है। ऐसे में बाजार से 5 कौड़ियां भी अवश्य लेकर आएं।

मिठाई: भगवान धनवंतरी और कुबेर देव के भोग के लिए मिठाइयां भी घर लेकर आएं। इसके अलावा, खीर का भोग भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanteras Me Kya Kharide 2024: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, हमेशा बनी रहेगी खुशहाली और मां लक्ष्मी की होगी कृपा

नए बर्तन, नए गहने और नई झाड़ू: धनतेरस पर नए बर्तन, झाड़ू और गहने खरीदने का रिवाज है। ऐसे में तीनों चीजें खरीदकर पूजा में रखें।

hanteras ki puja samagri kya hai

गेंदे के फूल और माला: भगवान धनवंतरी और कुबेर देव को धनतेरस पर चढ़ाने के लिए गेंदे के फूल और माला भी घर लेकर आएं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि धनतेरस की पूजा के लिए कौन कौन सी वस्तुएं सामग्री के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
धनतेरस पर हमें क्या खरीदना चाहिए?
धनतेरस पर तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना अच्छा माना जाता है। साथ ही, मिट्टी या धातु से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों को खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस की पूजा के लिए क्या आवश्यक है?
धनतेरस की पूजा में फूल, फल, पान, कुमकुम और मिठाई जैसे प्रसाद थाल में सजाकर पूजा करनी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।