Lord Kuber Devta Idol vastu tips significance

Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें कुबेर देवता की प्रतिमा, हो सकता है नुकसान

वास्तु शास्त्र में दिशा के बारे में जानना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वरना वास्तुदोष का सामना करना पड़ सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 17:32 IST

(in which direction we should not keep lord kuber idol) वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर दिशा का अलग महत्व होता है। हर दिशा के अपने कुछ नियम और विशेषताएं बताई गई है। वहीं घर की उत्तर दिशा को कुबेर देवता का स्थान माना जाता है और इस दिशा को पॉजिटिव एनर्जी का भंडार कहा जाता है। इस दिशा को पूजा-पाठ के लिए सबसे शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप नया घर बनाने की सोच रहे हैं, दूसरी तरफ किराए के घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं और पूजा का स्थान बनाने के लिए उत्तर दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

अब ऐसे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कुबेर देव की प्रतिमा किस दिशा में रखना अशुभ माना जाता है। 

दक्षिण दिशा में न रखें कुबेर देवता की प्रतिमा (Do not keep the idol of Lord Kuber in the south direction)

IYdqwyWL

दक्षिण दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में यम और पितरों का वास होता है। इसलिए इस दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा न रखें। इससे धन हानि हो सकता है और व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी कारण से दक्षिण दिशा कुबेर देव की प्रतिमा रख रहे हैं, तो उस स्थान की पूजा विधिवत करें। इससे आपको अशुभ परिणाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

पश्चिम दिशा में न रखें कुबेर देवता की प्रतिमा (Do not keep the idol of Lord Kuber in the west direction)

पश्चिम दिशा में शनिदेव का वास होता है। इसलिए इस दिशा में कुबेर देवता (कुबेर देव पूजा) की प्रतिमा नहीं रखना चाहिए। शनिदेव (शनिदेव मंत्र) बेहद क्रूर देवता माने जाते हैं। उन्हें क्रोध बहुत जल्दी आता है। इसलिए अगर आप इस दिशा में कुबेर देव की प्रतिमा रखते हैं, तो तुरंत हटा दें। इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - घर के मंदिर में शंख रखने के अनगिनत फायदों के बारे में जरूर जानें

उत्तर-पश्चिम दिशा में न रखें कुबेर देवता की प्रतिमा (Do not keep the idol of Lord Kuber in the north-west direction)

घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को कार्य में अचानक हानि हो सकता है और अशुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर की किस दिशा में लगाने चाहिए लताओं वाले पौधे?

दक्षिण-पश्चिम दिशा में न रखें कुबेर देवता की प्रतिमा (Do not keep the idol of Lord Kuber in the south-west direction)

kuber dvta puja

दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा नहीं रखना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है और धन स्थायी भी नहीं रहता है। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए अगर आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा रखने की सोच रहे हैं, तो तुरंत हटा दें और घर की उत्तर दिशा में ही रखें। इससे शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;