दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है। इस दिन से ही लोग घर की पूजा में रखने वाले सामान की खरीदारी करते हैं। साथ ही, घर को दीयों से सजाते हैं। यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में मनाया जाता है। इस दिन कुबेर भगवान की पूजा के साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाती है। उनके नाम का दीपक जलाया जाता है। इसलिए इस दिन दीपदान का खास महत्व होता है। अगर आप भी इस दिन दीपदान करना चाहते हैं, तो पंडित ज्योतिषाचार्य राधाकान्त वत्स जी से जानिए इसका महत्व क्या होता है और इसका मुहूर्त क्या है। दीपदान करने के फायदे क्या होते हैं? इसके बारे में उन्होंने हमें विस्तार से सारी जानकारी दी। चलिए आपको भी बताते हैं इस दिन की खासियत।
दीपदान हमारे बड़े लोग काफी लंबे समय से करते आएं हैं। इसका वर्णन हमारे शास्त्रों और पुराणों में भी किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो लोग भी दीपदान करते हैं। उनके घर में अकाल मृत्यृ नहीं होती है। इसी वजह से कई सारे घरों में आज के दिन दीपदान किया जाता है। शाम के समय यम का दीया निकाला जाता है। इससे घर में नेगिटिव एनर्जी दूर होती है।
धनतेरस के दिन अगर आप दीपदान करना चाहते हैं, तो इसके लिए शाम का समय अच्छ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शाम के समय प्रदोष काल लग जाता है। इस समय यम का दीया निकाला जाता है। इस बार प्रदोष 29 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप सिर्फ 1 घंटे के अंदर दीपदान कर सकते हैं। इस दौरान आपको नए वस्त्र पहनकर और बिना कुछ बोले इस दीये को जलाना होगा, ताकि घर की सारी परेशानियां खत्म हो जाएं।
इसे भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2024: कैसे करें भगवान धनवंतरी की पूजा? जानें धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र
आपको सबसे पहले एक मिट्टी का दीया लेना है। इसे पानी में पूरे दिन भिगोने के बाद दिखाना है। अब इसमें सरसों का तेल डालना है। फिर इसमें रूई की बत्ती डालनी है। इसमें आप घर में रखे काले तिल डालें।
इसके बाद यमदेव के मंत्रों का उच्चारण करके इसे जलाएं। आप चाहें तो इसके लिए चार मुखी दीपक को आटे से बनाकर भी घर की दक्षिण दिशा में जलाएं। इससे आपके घर से अकाल मृत्यु का भय कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Dhanteras Kharidari Shubh Muhurat 2024: धनतेरस पर किस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू? जानें पूजा का समय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।