
Dhanteras Home Decoration Ideas: दिवाली से पहले आने वाला धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में बेहद अहम माना जाता है। इस साल 29 अक्टूबर को आने वाले इस खास दिन पर लोग कुबेर देव की पूजा करते हैं। पूजा से पहले इस मौके पर अपने घर के मंदिर को भी खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। दीया, लाइट और रंगोली से सजाने के अलावा कई लोग फूलों से भी मंदिर को डेकोरेट करते हैं।
ऐसे में, अगर आप इस बार धनतेरस के मौके पर आर्टिफिशियल फूलों से अपने मंदिर को सजा सकते हैं। इससे आपका मंदिर खूबसूरत और आकर्षक बन सकता है। आपको बाजार में कई तरह के आर्टिफिशियल फूल मिल जाएंगे, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने मंदिर को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। चलिए मंदिर को आर्टिफिशियल फूलों से सजाने के लिए कुछ आसान तरीकों के बारे में जान लेते हैं।

अपने मंदिर के रंग के अनुसार, फूलों का रंग चुनकर अपने मंदिर को सजा सकती हैं। अगर आपका मंदिर सफेद है, तो आप पीला, हल्का गुलाबी, या हल्के नीले रंग के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे मंदिर के ऊपर तोरण की तरह लगा सकती हैं। आप चाहें तो मंदिर के लिए तोरण खुद भी तैयार कर सकती हैं या फिर बाजार में भी आपको रेडीमेड तोरण मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी, हो सकता है भारी नुकसान

आप आर्टिफिशियल फूलों से मंदिर को सजाने के लिए इसे कई तरह से व्यवस्थित कर सकती हैं। इसके लिए आर्टिफिशियल फूलों की मालाओं को मंदिर के चारों ओर लटका दें। आप चाहें तो मंदिर के ऊपरी हिस्से पर भी आर्टिफिशियल फूलों को अच्छी तरह से अडजस्ट कर सकती हैं। फूलों की मदद से आप चाहें तो मंदिर के ऊपर स्वास्तिक का चिह्न भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर करें ये 5 काम, घर में नहीं रहेगी पैसों की कमी

अगर ताजे फूल मिलना संभव नहीं है, तो आप आर्टिफिशियल फूलों से अपने मंदिर को सजा सकती हैं। इसकी मदद से आप मंदिर के आगे एक छोटी सी रंगोली बना सकती हैं। धनतेरस पर पूजा से पहले आप इस तरीके से अपने मंदिर को सजाकर आकर्षक लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर कहां-कहां दीपक जलाने से मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।