Where to get cheap curtains in Delhi: कुछ लोगों को घर सजाने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोग सजावट के लिए मार्केट से तरह-तरह की चीजें लेकर आते हैं। आप केवल पर्दे की मदद से भी अपने पूरे घर की लुक बदल सकते हैं। पर्दे घर के लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। अगर आपको भी अपने घर में नए-नए डिजाइन के पर्दे लगाने का शौक है, तो आप दिल्ली की कई मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं, जहां आपको डिजाइनर पर्दे भी आराम से मिल जाएंगे।
अगर आप भी सस्ते में ढेर सारे पर्दे खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आप बहुत कम पैसों में खूबसूरत और डिजाइनर पर्दे खरीद सकते हैं। दिल्ली में ऐसे कई फेमस बाजार हैं, जहां सस्ता सामान मिलता है। आइए जानें, दिल्ली में सस्ते पर्दे कहां मिलते हैं?
अगर आप नॉर्मल मार्केट प्राइज से आधे दामों पर पर्दों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आपको पुरानी दिल्ली की गणेश मार्केट में जरूर जाना चाहिए। ये चांदनी चौक से भी पास पड़ती है। इससे विष्णु मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। पर्दों के साथ-साथ आप यहां मैट और कालीन भी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। यहां आपको 100 रुपए दाम की शुरुआत में कई तरह की वैरायटी के पर्दे मिल जाएंगे।
चांदनी चौक के पास ही एक और ऐसा बाजार है, जहां आपको सस्ते में पर्दे मिल सकते हैं। इस बाजार को महावीर मार्केट के नाम से जाना जाता है। यह फतेहपुरी में है। यहां आपको पर्दे के लिए फैब्रिक के साथ-साथ तैयार पर्दे भी मिल जाएंगे। यहां पर आपको सबसे सस्ता पर्दा 70 रुपए में मिल सकता है।
मंगोलपुरी की कतरन मार्केट पूरी दिल्ली में काफी फेमस है। इस बाजार में आपको किलो के भाव से कपड़े और पर्दे के फैब्रिक मिल जाएंगे। यहां आपको कई डिजाइन और ऑप्शन भी मिल जाएंगे। यहां आप अपनी पसंद से पर्दों के डिजाइन भी करवा सकती हैं। साथ ही यहां हर साइज के पर्दे आराम से मिल जाते हैं।
सस्ते पर्दे अगर आप थोक में लेना चाहते हैं, तो आप सदर बाजार भी जा सकते हैं। यहां पर्दों की होलसेल मार्केट हैं। इस जगह आपको कई बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आपको डिजाइनर पर्दों वाले डिजाइन्स भी आराम से मिल जाएंगे।
यह भी देखें- परदे खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik/Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।