herzindagi
lehenga market

Wedding Lehenga Shopping: चांदनी चौक जानें का नहीं है टाइम तो नोएडा की इस मार्केट से करें लहंगा शॉपिंग, पैसे होंगे कम खर्च

 शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब शादी की शॉपिंग की बात आती है, तो हम अक्सर कुछ सस्ता और अच्छा खरीदने के लिए मार्केट को सर्च करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-09, 19:29 IST

शादी की शॉपिंग की बात आती है, तो सबकी जुबान पर एक ही जगह का नाम आता है। चांदनी चौक यह लहंगे की सबसे बड़ी मार्केट है। साथ ही, यहां पर आपको हर एक तरह के लहंगे की वैरायटी भी मिल जाती है। जिसे दुल्हन के साथ-साथ उसके घरवाले भी लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी तरह की एक सस्ती मार्केट नोएडा में भी है। जहां से मैंने अपने घर की शादी के लिए लहंगा खरीदा था। यहां से मुझे लहंगे कम दाम में मिल गया था। अगर आपको भी दिल्ली जाने में समय लगता है तो ऐसे में आप नोएडा से भी लहंगे की शॉपिंग कर सकते हैं।

हरौला मार्केट में मिलते हैं ब्राइडल लहंगे

Lehenga shopping (2)

हरोला मार्केट कहने को तो छोटी है। लेकिन यहां सामान आपको सारा मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मार्केट को कई सारे लोग सिर्फ बाहर से देखकर चले जाते है। लेकिन यहां पर अंदर कई सारी ऐसी दुकानें हैं, जहां पर सारा सामान मिलता है। इनमें से एक दुकान है अनुज क्लोथ की। ये दुकान काफी पुरानी है। यहां पर आपको ब्राइडल लहंगे की काफी अच्छी वैरायटी मिल जाएगी। साथ ही, आप इसे चांदनी चौक के दामों से भी कम में खरीद पाएंगे। यहां से आप ब्राइडल लहंगे के हर डिजाइन और कलर को दिखाकर लहंगे को कस्टमाइज कर सकते हैं। यहां पर लहंगे की शुरूआत 5,000 से होती है जो 15,000 तक जाती है।

लहंगे को करा सकते हैं कस्टमाइज

Lehenga shopping market

आप अगर लहंगे को कस्टमाइज कराना चाहते हैं, तो ये भी यहां पर हो जाता है। आपको बस वहां जाकर डिजाइन को दिखाना है। इसके बाद इसमें किस तरह का वर्क किया जाएगा वो बताना है। इसे डिजाइन कर दिया जाएगा। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद आपकी शादी का लुक ही चेंज कर देंगे। आप चाहें तो यहां से ब्लाउज को डिजाइन भी करा सकती हैं। इससे भी पूरा लहंगा लुक अच्छा लगेगा। दुपट्टे भी आपको दोनों तरह के मिल जाएंगे।

इस तरह पहुंचे हरौला मार्केट

Lehenga shopping tips

आप अगर सेक्टर 15 से हरौला मार्केट आना चाहते हैं, तो इसके लिए सीधा ई-रिक्शा आता है, जो आपको गवर्नमेंट स्कूल के पास छोड़ेगा। यहां से आपको पैदल अंदर जाना है। वहां से लेफ्ट साइड में जो पहली गली आएगी उसमें अंदर चले जाना है। 2 दुकान छोड़कर दूसरी दुकान अनुज क्लॉथ की है। बस वहीं आपको सारा सामान मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नोएडा के इस बाजार से करें कपड़ों और फुटवियर की शॉपिंग, जानें कैसे पहुंचे

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी आप बाजार से कुछ खरीदने जाएं तो एक बजट जरूर फिक्स करें।
  • शादी की शॉपिंग के लिए एक ही नहीं बल्कि और मार्केट को भी एक्सप्लोर करें।
  • शादी में पहनने वाले कपड़ों के फैब्रिक को सही से जांचने के बाद खरीदें।
  • एक तरह के डिजाइन वाले कपड़ों की शॉपिंग न करें। इससे आपका लुक भी खराब लगेगा।

इस बार ट्राई करें नोएडा की हरौला मार्केट। यहां पर आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा।

शादी की शॉपिंग की बात आती है, तो सबकी जुबान पर एक ही जगह का नाम आता है। चांदनी चौक यह लहंगे की सबसे बड़ी मार्केट है। साथ ही, यहां पर आपको हर एक तरह के लहंगे की वैरायटी भी मिल जाती है। जिसे दुल्हन के साथ-साथ उसके घरवाले भी लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी तरह की एक सस्ती मार्केट नोएडा में भी है। जहां से मैंने अपने घर की शादी के लिए लहंगा खरीदा था। यहां से मुझे लहंगे कम दाम में मिल गया था। अगर आपको भी दिल्ली जाने में समय लगता है तो ऐसे में आप नोएडा से भी लहंगे की शॉपिंग कर सकते हैं।

हरौला मार्केट में मिलते हैं ब्राइडल लहंगे

हरोला मार्केट कहने को तो छोटी है। लेकिन यहां सामान आपको सारा मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मार्केट को कई सारे लोग सिर्फ बाहर से देखकर चले जाते है। लेकिन यहां पर अंदर कई सारी ऐसी दुकानें हैं, जहां पर सारा सामान मिलता है। इनमें से एक दुकान है अनुज क्लोथ की। ये दुकान काफी पुरानी है। यहां पर आपको ब्राइडल लहंगे की काफी अच्छी वैरायटी मिल जाएगी। साथ ही, आप इसे चांदनी चौक के दामों से भी कम में खरीद पाएंगे। यहां से आप ब्राइडल लहंगे के हर डिजाइन और कलर को दिखाकर लहंगे को कस्टमाइज कर सकते हैं। यहां पर लहंगे की शुरूआत 5,000 से होती है जो 15,000 तक जाती है।

लहंगे को करा सकते हैं कस्टमाइज

आप अगर लहंगे को कस्टमाइज कराना चाहते हैं, तो ये भी यहां पर हो जाता है। आपको बस वहां जाकर डिजाइन को दिखाना है। इसके बाद इसमें किस तरह का वर्क किया जाएगा वो बताना है। इसे डिजाइन कर दिया जाएगा। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद आपकी शादी का लुक ही चेंज कर देंगे। आप चाहें तो यहां से ब्लाउज को डिजाइन भी करा सकती हैं। इससे भी पूरा लहंगा लुक अच्छा लगेगा। दुपट्टे भी आपको दोनों तरह के मिल जाएंगे।

इस तरह पहुंचे हरौला मार्केट

आप अगर सेक्टर 15 से हरौला मार्केट आना चाहते हैं, तो इसके लिए सीधा ई-रिक्शा आता है, जो आपको गवर्नमेंट स्कूल के पास छोड़ेगा। यहां से आपको पैदल अंदर जाना है। वहां से लेफ्ट साइड में जो पहली गली आएगी उसमें अंदर चले जाना है। 2 दुकान छोड़कर दूसरी दुकान अनुज क्लॉथ की है। बस वहीं आपको सारा सामान मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Mere Sheher ka Jalwa: नोएडा की इस मार्केट से खरीदें लटकन, यहां मिलते हैं लेटेस्ट डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Personal 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।