शादी में लहंगा लुक लगेगा सुंदर, जब ये ब्लाउज डिजाइन करवाएंगी क्रिएट

लहंगा लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्लाउज के डिजाइन को पसंद करें। इसके बाद इसे किस तरह से सिलवाना है। इसके बारे में टेलर को समझाएं, ताकि आपका लुक सही लगे। 
lehenga blouse

शादी के दिन अच्छा दिखने के लिए दुल्हन पहले से ही तैयारियां करके रखती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन कोई कमी नहीं होनी चाहिए। खासकर लहंगे में अगर कोई दिक्कत होती है, तो सबसे ज्यादा दिमाग उसी में खराब होता है। ब्लाउज की फिटिंग कई बार अच्छी नहीं आती है। साथ ही, कई बार डिजाइन अजीब लगने लगता है। इसके लिए आप सही डिजाइन को चूज करके लहंगे के साथ पहनने वाले ब्लाउज को डिजाइन करवाएं। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा।

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन

Sweetheart designs blouse

ब्लाउज डिजाइन अलग-अलग तरह के होते हैं। ये हमेशा फैशन ट्रेंड के हिसाब से डिजाइन किए जाते हैं। लेकिन कई सारे डिजाइन ऐसे होते हैं, जो एक जैसे होते हैं। लेकिन इसमें भी बदलाव किए जाते हैं। स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज सबसे ज्यादा डिजाइन किया जाता है। लेकिन इसमें भी आप अपने हिसाब से चेंज करा सकती हैं। इस ब्लाउज में आप नेकलाइन को थोड़ा डीप करके डिजाइन करवाएं। इसके बाद साइड के हिस्से में कोटी के डिजाइन को क्रिएट करवाएं। स्लीव्स में आप कटवर्क डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा नीचे की तरफ टेस्ल लगा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन काफी सुंदर नजर आएंगे।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन (Off Shoulder Blouse Designs)

Off Shoulder Blouse Designs

आपको अगर स्टाइलिश लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज के डिजाइन को क्रिएट करा सतती हैं। इसमें आपका ब्लाउज ऊपर से प्लेन होना चाहिए। इसके साथ नीचे की तरफ लेस या गोटा वर्क करवाएं। इसकी बैक पर आप चाहें तो डोरी से डिजइन क्रिएट कर सकती हैं। इससे ब्लाउज की फिटिंग अच्छी आएगी। आपकी नेकलाइन इतनी अच्छी लगेगी कि आप इसके साथ हैवी डिजाइन वाली ज्वेलरी स्टाइल कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: आपके लुक में लग जाएंगे चार-चांद जब लहंगे के साथ वियर करेंगी ब्लाउज की ये डिजाइंस

ज्वेलरी के साथ डिजाइन करवाएं ब्लाउज

Jewellery designs blouse

अगर आपको शादी में महारानी जैसे लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप ज्वेलरी के साथ ब्लाउज को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें आपको कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी या स्टोन खरीदने हैं। इसे टेलर से ब्लाउज पर अटैच करवाने हैं। बस आपको इसकी नेकलाइन और बैकलाइन का डिजाइन सही रखना है। फिर इसे स्टाइल करना है। इस तरह के ब्लाउज से आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को देखकर हर कोई तारीफ करेगा। इसे आपको खुद डिजाइन करवाना पड़ेगा। जिसे बनवाने में आपको 2,000 से 4,000 रुपये खर्च हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion Look: हाथों की मेहंदी की तरह खास था उनके लहंगे का ब्लाउज, जानें क्या था अलग

शादी के लहंगे के साथ इन ब्लाउज को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, डिजाइन भी कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। इसे देखने के बाद आपको ज्यादा डिजाइन सर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Manish malhotra/ Tarun tahilliani

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP