Nita Ambani Blouse Designs: नीता अंबानी अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह के लुक को वो क्रिएट करती हैं, वो सबसे अलग होते हैं। राधिका और अनंत अंबानी की शादी में भी वो सबसे अलग और खूबसूरत नजर आईं। इस शादी में पहना हुआ हर आउटफिट खास रहा। वहीं सबसे ज्यादा ध्यान खींचा नीता अंबानी के पहने हुए इस लहंगा लुक ने। इस लहंगे में सबसे खास रहा इनका ब्लाउज। चलिए आर्टिकल में हम आपको बताते हैं इनके लहंगे के ब्लाउज की खासियत के बारे में।
नीता अंबानी का लहंगा लुक (Nita Ambani Lehenga Designs)
View this post on Instagram
नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में कई सारे आउटफिट को स्टाइल किया। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन इनका सबसे खास लुक रहा यह लहंगा। जिसे अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इस लहंगे में जरदोजी वर्क किया गया है। जिसकी वजह से यह लहंगा और भी सुंदर दिखाई दे रहा है। इस लहंगे में स्पेशल तरीके से काशी के मंदिर को भी डिजाइन किया गया है। इसकी वजह से यह लहंगा और भी सुंदर दिख रहा है।
नीता अंबानी के लहंगे का ब्लाउज है खास (Nita Ambani Blouse Designs)
नीता अंबानी ने इस लहंगे के साथ जो ब्लाउज वियर किया है, वो बेहद खास है। इस ब्लाउज को हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क के साथ डिजाइन किया है। वहीं इसकी बैक को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि इसमें नीता अंबानी के बेटे और बेटी के साथ ग्रैंड चिर्ल्डन के नाम भी लिखे जाएं। इसके लिए बैक में नेट के फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसके बीच में मां लक्ष्मी के चिन्ह और हाथी के डिजाइन को बनाया गया है। साथ में कम के फूल को भी डिजाइन किया गया है। इसके आसपास सभी बच्चों के नाम को डिजाइन किया गया है। ऐसे ही नाम उन्होंने अपनी मेहंदी में भी लिखवाएं हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: स्टाइलिश लुक के लिए पहनें ये ब्लाउज, दिखेंगी खूबसूरत
ब्लाउज में लिखा गया मंत्र
नीता अंबानी के इस ब्लाउज में बच्चों के नाम के साथ-साथ मंत्र को भी बाजुओं में लिखा गया है। साथ ही इसमें छोटे-छोटे लटकन डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इस मंत्र को ब्लाउज के बैक पर भी डिजाइन किया गया है। इससे उनका ब्लाउज और भी अलग लग रहा है।
नीता अंबानी जब भी कोई आउटफिट स्टाइल करती हैं, तो उसकी एक खासियत होती है। साथ ही, इनके आउटफिट को डिजाइन करने का तरीका भी सबसे अलग होता है। आप भी चाहें तो मिलता-जुलता आउटफिट डिजाइन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Design: देखें ब्लाउज के कुछ ऐसे डिजाइंस जो आपके साड़ी लुक को बनाएंगे खास
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों