herzindagi
deepveer love story interesting  facts

रणवीर की नजर हमेशा दीपिका पर क्यों टिकी रहती हैं, जानने के लिए देखिए ये 2 वीडियो

रणवीर की नजर हमेशा अपनी होने वाली दुल्हन दीपिका पर रहती है। रणवीर के आसपास भले ही हजार खूबसूरत हसीनाएं हो लेकिन उनकी आंखें सिर्फ दीपिका पादुकोण को देखना चाहती हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-13, 19:17 IST

रणवीर की नजर हमेशा अपनी होने वाली दुल्हन दीपिका पर रहती है। रणवीर के आसपास भले ही हजार खूबसूरत हसीनाएं हो लेकिन उनकी आंखें सिर्फ दीपिका पादुकोण को देखना चाहती हैं। इन 2 वीडियो को देख समझ में आता है कि रणवीर को भले ही कितने भी लोगों ने घेर रखा हो लेकिन सिर्फ दीपिका को देखते रहते हैं। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के लिए ये कपल इन दिनों इटली में मौजूद है और शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। इन दिनों रणवीर और दीपिका के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukoneefp) onNov 12, 2018 at 10:24pm PST

 

दीपिका और रणवीर लव स्टोरी 

एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by bollywood_chechen_republic_2🔥 (@tellywood.ru) onNov 13, 2018 at 2:03am PST

 

रणवीर लेकर आएंगे अनोखे अंदाज में बारात 

रणवीर सिंह अपनी दुल्हन दीपिका पादुकोण को लेने के लिए अनोखे अंदाज में बारात लेकर आएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह घोड़ी से नहीं बल्कि सीप्लेन (seaplane) से एंट्री करेंगे। इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मतलब सीप्लेन में रणवीर सिंह के साथ उनके परिवार के करीबी लोग ही बैठे होंगे। 

Read more: दीपिका और रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगी आप

deepveer love story interesting  facts

रणवीर सिंह की शादी में खास 14 मेहमानों के अलावा बाकी बचे गेस्ट लग्जरी यॉट में ही आएंगे। शादी के इवेंट में कलर कॉम्बिंनेशन का खास ख्याल रखा गया है और मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है। 

बता दें दीपिका की शादी में दो सेरेमनी होंगी, पहली कोंकणी रिवाजों के मुताबिक और दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही है। कोंकणी रीति रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका के साड़ी और सोने के आकर्षक आभूषण पहनने की खबरें हैं। 

deepveer love story interesting  facts

सिंधी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की बात करें तो इस शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल बताया जा रहा है जिसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेक्लेस पहनेंगी। इस शादी की तस्वीरें लीक नहीं हो इसके लिए खास तैयारी की गई है। दीपिका और रणवीर की शादी में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सभी मेहमान शादी को पूरी तरह एंजॉय कर पाएंगे। 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई और बेंगलुरू में अलग-अलग रिसेप्शन रखेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 28 और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी जाएगी जिसमें करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।