herzindagi
deepveer wedding bollywood stars

बाजीराव की हुईं मस्तानी, दीपिका के लिए अब सोनम होंगी उनकी ननद

दीपिका पादुकोण के रणवीर सिंह से शादी करने के बाद उनके लिए कुछ बॉलीवुड स्टार्स के साथ रिश्ते बदल गए हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-15, 20:50 IST

दीपिका आज हमेशा के लिए रणवीर की हो गई हैं। 6 साल पहले शुरू हुआ प्यार आज अपने मुकाम पर पहुंच गया है। इटली के लेक कोमो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन खूबसूरत नजारों के बीच में दीपिका-रणवीर का हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जाने का नजारा कितना खूबसूरत रहा होगा। 

रणवीर ने संगीत सेरेमनी के मौके पर कुछ ऐसा किया जिससे दीपिका पादुकोण की आंखें भर गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी रणवीर और दीपिका ने शादी की। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार हैं। 

दीपिका पादुकोण विख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बड़ी बेटी हैं। बेंगलुरु में पलीं बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। दीपिका पादुकोण के रणवीर सिंह से शादी करने के बाद उनके लिए कुछ बॉलीवुड स्टार्स के साथ रिश्ते बदल गए हैं। 

deepveer wedding bollywood stars

सोनम कपूर बनीं ननद 

सोनम कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह की कजिन बहन लगती हैं। सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी कजिन हैं। हालांकि, सोनम और दीपिका के बीच रिश्ता कभी सामान्य नहीं रहा। दोनों के बीच टकराव की शुरुआत 2007 में हुई थी। 

Read more: दीपिका बन गईं रणवीर की दुल्हन, बाजीराव की हुई मस्तानी

बता दें कि दोनों का बॉलीवुड डेब्यू एक ही साल में एक ही दिन में हुआ था। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में एंट्री ली तो वहीं दीपिका पादुकोण पहली बार फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में नजर आई थीं। 

दोनों फिल्में 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थीं। फिल्म का यह क्लेश दोनों के बीच मनमुटाव का कारण बना।

deepveer wedding bollywood stars

अर्जुन कपूर बनें देवर 

सोनम कपूर के ताया बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती है। रिश्ते में देखा जाए तो अर्जुन कपूर अब दीपिका के देवर बन चुके हैं।

 

दीपिका और रणवीर लव स्टोरी 

एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है। रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।