दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक है। इस कपल ने कई सालों के लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 नवंबर को एक-दूसरे से शादी की थी। अपनी शादी के बाद से ही यह हॉट कपल कभी अपनी शादी की फोटो, कभी अपने कपड़े तो कभी अपने प्रोफेशन को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर बातें होने लगी। सोशल मीडिया पर फैली कुछ खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। वहीं अपनी प्रेग्नेसी की खबरों को लेकर दीपिका ने भी चुप्पी तोड़ दी है।
दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा है , “महिलाओं की गर्भावस्था को लेकर फैली रूढ़िवादी परम्पराओं पर बात करनी चाहिए। मुझे ऐसी अफवाहों से निपटने की जरूरत है। हम लगातार लोगों की नजरों में हैं इसलिए हमें अफवाहों से निपटना पड़ेगा। लोग खुद ही बिना सोचे कुछ भी अनुमान लगा लेते हैं। कभी-कभी यह अनुमान सच भी साबित होते हैं लेकिन कई बार ऐसे अनुमान पूरी तरह से गलत निकलते हैं।“
दीपिका ने कहा, “हम एक ऐसी दुनिया से जुड़े हैं जहां ऐसी बातें होना आम है। इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जब भी मेरे साथ ऐसा होना होगा...तब होगा। शादी के बाद मां बनने की जिम्मेदारी हमारे समाज में बढ़ रही है। मैंने इस बारे में कई महिलाओं से सुना है।“
Read more: मलाइका की खूबसूरती का दीवाना था ये क्रिकेटर, बीच में आ गए अर्जुन कपूर
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने हनीमून से करीब डेढ़ महीने बाद वापस लौटे हैं। हनीमून से लौटते समय दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था।
मुंबई लौटने के बाद दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं और इसी बीच दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसे दीपिका ने झूठ बताया है।
दीपिका और रणवीर को बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में टॉप पर रखा जाता है इसलिए ये हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अगर फिल्मों की बात करें तो दीपिका की अगली फिल्म का नाम छप्पाक है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट विक्रांत मेस्सी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।