दीपिका आज हमेशा के लिए रणवीर की हो गई हैं। 6 साल पहले शुरू हुआ प्यार आज अपने मुकाम पर पहुंच गया है। इटली के लेक कोमो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन खूबसूरत नजारों के बीच में दीपिका-रणवीर का हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जाने का नजारा कितना खूबसूरत रहा होगा।
रणवीर ने संगीत सेरेमनी के मौके पर कुछ ऐसा किया जिससे दीपिका पादुकोण की आंखें भर गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी रणवीर और दीपिका शादी करेंगे। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार हैं।
दीपवीर संगीत सेरेमनी
13 नवंबर को ‘दीपवीर’ की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की धूम रही। दीपिका पादुकोण अपनी संगीत सेरेमनी में काफी इमोशनल हो गईं। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस मौके पर दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। खबर है कि सगाई के मौके पर जब दोनों ने अंगूठियां बदलीं तो दीपिका इमोशनल हो गईं। दीपिका की आंखें नम हो गई और यह नजारा देख कर वहां मौजूद सभी गेस्ट भी इमोशनल हो गए। दीपवीर के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने कई हिट गाने गाए। इनमें मनमर्जियां, कबीरा और दिलबरो शामिल थे।
Read more: रणवीर की इन बातों पर दीपिका की आंखें भर आईं, ऐसी रही ‘दीपवीर’ की संगीत सेरेमनी
इसके अलावा मेहंदी नी मेहंदी, काला शा काला, मेहंदी है रचने वाली, गुड़ नाल इश्क मिठा जैसे ट्रैक बजे। ऐसी खबर है कि रणवीर ने दीपिका के लिए गुंडे फिल्म का गाना ‘तूने मारी एंट्री’ पर डांस किया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपवीर की शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में किया जा रहा है। शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत एक हाथ से लिखे कार्ड के द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी मेहमानों को स्वागत करने का यह अंदाज पसंद आया है।
इटली में 15 नवंबर की शादी के बाद रणवीर और दीपिका इंडिया में दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी जिसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।
दीपवीर फंक्शन का बीमा
सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस (ओआईसी) ने इनकी शादी के वेन्यू का इंश्योरेंस किया है। इटली में होने वाली शादी को इस पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया गया है। इस पॉलिसी के तहत दीपिका रणवीर की शादी को पांच दिनों (12-16) तक किसी भी क्षति से कवर किया जाएगा।
एक दिन का किराया 24 लाख रुपये
मीडिया सूत्रों की मानें तो जहां शादी हो रही है उस लग्जरी प्रोपर्टी में एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो मतलब करीब 33,000 रुपये है। इस प्रॉपर्टी में 75 कमरे हैं और इस हिसाब से देखें तो दीपिका रणवीर रोजाना प्रॉपर्टी के किराए के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों 1,73,25,000 रुपये किराए में खर्च करेंगे।
दीपिका और रणवीर लव स्टोरी
एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है।
रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों