रणवीर सिंह अपनी दुल्हन दीपिका पादुकोण के लिए करेंगे स्पेशल तरीके से एंट्री। घोड़ी पर रणवीर सिंह बारात लेकर नहीं आएंगे बल्कि दीपिका के लिए रणवीर ऐसे अनोखे अंदाज में बारात लेकर आएंगे जिसे पूरी दुनिया देखती रह जाएगी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के लिए ये कपल इन दिनों इटली में मौजूद है और शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। इन दिनों रणवीर और दीपिका के वेडिंग वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही रणवीर के बारात लेकर आने के अंदाज पर भी चर्चा हो रही है।
रणवीर सिंह अपनी दुल्हन दीपिका पादुकोण को लेने के लिए अनोखे अंदाज में बारात लेकर आएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह घोड़ी से नहीं बल्कि सीप्लेन (seaplane) से एंट्री करेंगे। इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मतलब सीप्लेन में रणवीर सिंह के साथ उनके परिवार के करीबी लोग ही बैठे होंगे।
Read more: दीपिका और रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगी आप
रणवीर सिंह की शादी में खास 14 मेहमानों के अलावा बाकी बचे गेस्ट लग्जरी यॉट में ही आएंगे। शादी के इवेंट में कलर कॉम्बिंनेशन का खास ख्याल रखा गया है और मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।
बता दें दीपिका की शादी में दो सेरेमनी होंगी, पहली कोंकणी रिवाजों के मुताबिक और दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही है। कोंकणी रीति रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका के साड़ी और सोने के आकर्षक आभूषण पहनने की खबरें हैं।
सिंधी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की बात करें तो इस शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल बताया जा रहा है जिसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेक्लेस पहनेंगी। इस शादी की तस्वीरें लीक नहीं हो इसके लिए खास तैयारी की गई है। दीपिका और रणवीर की शादी में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सभी मेहमान शादी को पूरी तरह एंजॉय कर पाएंगे।
Read more: दीपिका और रणवीर के शादी कार्ड की इन गलतियों का उड़ रहा है मजाक
एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है।
रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के फैंस को उन्हें दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।