herzindagi
deepika padukone ranveer singh before reception look

दीपिका और रणवीर दिखें एक-दूसरे का हाथ थामे, शादी के बाद पहली बार मायके जा रही हैं दीपिका

दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-20, 15:16 IST

दीपिका और रणवीर हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 21 नवंबर को बेंगलुरु के लीला पैलेस में होने वाले रिसेप्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। 

मुंबई एयरपोर्ट पर शादीशुदा जोड़ी मीडिया के कैमरों में कैद हुई। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने ओफ व्हाइट सूट पहना जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। साथ ही गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ पोज देती हुई नजर आईं। 

deepika padukone ranveer singh before reception look

शादी के बाद पहली बार मायके 

यह पहला मौका है जब शादी के बाद दीपिका अपने मायके जा रही हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर मैचिंग आउटफिट में दिखें। रणवीर ने व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ कोटी पहन रखी थी। दीपिका और रणवीर की इटली में हुई शादी की कुछ ही तस्वीरें सामने आई हैं। अब उनके फैंस की निगाहें बेंगलुरू और मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पर है।  

Read more: दीपिका और रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगी आप

21 नवंबर को दीपिका पादुकोण परिवार की तरफ से बेंगलुरू में रिसेप्शन दिया जाएगा और इसके बाद रणवीर सिंह का परिवार मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देगा। यहां आपको बता दें कि बेंगलुरू के लीला पैलेस और मुंबई के हयात होटल में रिसेप्शन होगा। 

deepika padukone ranveer singh before reception look

दीपिका के लिए बड़ी खुशखबरी 

शहंशाह अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से बॉलीवुड पर अपना जलवा बिखरने की तैयारी में हैं। यूगोव के प्रतिभाशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली शख्सियत बताया गया है। ये डाटा अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है। इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की 60 हस्तियों के बारें में लोगों से प्रतिक्रियाएं देने को कहा गया था जिसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली है। 

deepika padukone ranveer singh before reception look

दीपिका और रणवीर लव स्टोरी 

एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है।

 

रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।