herzindagi
deepika ranveer bedroom secrets

दीपिका पादुकोण ने खोली पति की पोल, रणवीर की ‘हाई एनर्जी’ का राज बताया

दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्‍यू के दौरान अपने पति रणवीर सिंह की ‘हाई एनर्जी’ के सीक्रेट्स बताए। उन्‍होनें यह भी कहा कि रणवीर घर पर अलग और बाहर एक दम अलग इंसान बन जाते हैं। आइए जानते हैं दीपिका ने और क्‍या बातें बोलीं। 
Editorial
Updated:- 2019-03-01, 17:13 IST

 बॉलीवुड के सबसे क्‍यूट और एनर्जेटिक कपल्‍स कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्‍सर ही एक दूसरे के बारे में मीडिया से बात करते रहते हैं। कभी रणवीर सिंह दीपिका की तारीफों के पुल बांध देते हैं तो कभी दीपिका पादुकोण रणवीर के सीक्रेट्स मीडिया के आगे खोल देती हैं। दीपिका एक बार फिर रणवीर के कुछ सीक्रेट्स मीडिया के आगे रिवील किए हैं। दरअसल, एक मीडिया इंटरव्‍यू में दीपिका से जब पूछ गया कि ‘रणवीर की इस हाई एनर्जी का क्‍या राज है।’ तो दीपिका ने बेहद शॉकिंग जवाब दिया। 

ranveer singh breakfast menu

दीपिका ने रणवीर की ‘हाई एनर्जी’ पर क्‍या कहा 

बॉलीवुड के अतरंगी एक्‍टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह को ऑनस्‍क्रीन और ऑफस्‍क्रीन, जब भी देखा जाता है उनकी एनर्जी का लेवल हमेशा हाई रहता है। जब यह बात उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण से पूछी गई तो उन्‍होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि घर से बाहर निकलते ही रणवीर को क्‍या हो जाता है। वह घर के बाहर जैसे हैं वैसे घर में नहीं होते। घर में रणवीर एकदम डिफ्रेंट इंसान हैं। बाहर उनकी एनर्जी का लेवल बहुत हाई रहता जब घर में वह बेहद शांत रहते हैं।’

दीपिका रणवीर को ब्रेकफास्‍ट में क्‍या खिलाती हैं

दीपिका ने जब रणवीर के हाई एनर्जी वाले सवाल पर शॉकिंग जवाब दिया तो उनसे रणवीर की डाइट के बारे में सवाल पूछा गया । इस पर दीपिका ने कहा, ‘जैसे सारी पत्नियां अपने पति को सुबह का ब्रेकफास्‍ट करा कर ही घर से बाहर भेजती हैं वैसे ही मैं भी अपने पति को ब्रेकफास्‍ट किए बिना नहीं जाने देती। मै रणवीर को नाश्‍ते में बादाम और नारियल पानी देती हूं।’ अब दीपिका रणवीर को अगर इतना हाई प्रोटीन ब्रेकफास्‍ट कराएंगी तो उनकी एनर्जी का लेवल तो हाई रहेगा ही। गौरतलब हैं कि रणवीर की फिल्‍म ‘गली बॉय’ को काफी अच्‍छी रिव्‍यूज मिले हैं। अब वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देवी की बायोपिक ‘83’ में लीड किरदार हैं और उसी की शूटिंग में बिजी हैं। 

ranveer singh energy secrets

रणवीर सिंह के बेडरूम के राज

बीते दिनों फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में दीपिका और रणवीर ने हिस्‍सा लिया था और तब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के कुछ बेडरूम सीक्रेट्स भी शेयर किए थे। दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा गया था। इस बात का जवाब दीपिका ने यह कहते हुए दिया कि रणवीर सिंह काफी देर तक शॉवर लेते हैं और टॉयलट में भी काफी लंबे वक्त तक रहते हैं। इसके साथ ही दीपिका ने ये भी बताया कि तैयार होने के लिए भी रणवीर ज्यादा टाइम लगाते हैं। रणवीर के बारे में इतना सब बोलने के बाद जब दीपिका ने कहा, “बेड पर भी उतना ही टाइम लगाते हैं।“ इस बात पर ऑडियंस हंसने लगी। ऑडियंस के हंसने के बाद दीपिका पादुकोण ने खुद को ठीक करते हुए कहा, “मेरा मतलब बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी वक्त लगाते हैं। “ दीपिका पादुकोण ने बताया, “जब भी रणवीर कहीं जाने के लिए कपड़े चुनते हैं तो पहले वह उसे मुझे दिखाते हैं। मेरे अप्रूव करने के बाद ही वह उन कपड़ों को पहनते हैं।“ इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण को फेमिना वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से समानित किया गया था। 

 

रणवीर सिंह ने भी खोले हैं कई राज 

रणवीर सिंह का कहना है कि दीपिका पादुकोण बहुत घरेलू और सिंपल हैं। रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए खुलासा किया, “दीपिका एक घरेलू लड़की है और मुझको उसकी ये बात बहुत पसंद हैं। उससे कोई भी अगर दो मीठी बातें कर ले तो वो उससे काफी इम्प्रेस हो जाती है। वो बहुत सीधी है।“ 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।