कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं Deepika Padukone, जानें कैसे बनीं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन

दीपिका पादुकोण का नाम कई बड़े विवादों में आ चुका है, चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें।

deepika padukone controversies list

बॉलीवुड में 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज यानी 5 जनवरी 2023 को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।आज के इस आर्टिकल में हम आपको दीपिका पादुकोण से जुड़ी कुछ मुख्य विवाद के बारें में बताने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं किन कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी हैं अभिनेत्री।

ड्रग्स कनेक्शन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण तक पहुंच गई है। ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद अभिनेत्री ने अपने अकाउंट से अपनी सारी पुरानी पोस्ट को भी डिलीट कर दिया था। वहीं एनसीबी को दीपिका के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला था।

दम मारो दम गाने पर हुआ था विवाद

deepika padukone involved in these  big controversies

साल 2011 की बात करें तो इस साल भी अभिनेत्री ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दम मारो दम गाने पर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। बता दें कि इस गाने के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद उठा था। जिस पर दीपिका को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:Happy Birthday: नैना से लेकर रानी पद्मावती तक, ये हैं दीपिका पादुकोण के शानदार किरदार

'पद्मावत' को लेकर विवाद

फिल्म 'पद्मावत' को लेकर काफी बड़ा विवाद हुआ था। इस फिल्म में दीपिका के किरदार को लेकर काफी बड़ा विवाद हुआ था। वहीं कई शहर के लोगों ने दीपिका के फोटो पर आग भी लगा दी थी। ऐसे में इस फिल्म के कई सीन्स को काटा भी गया था। यहां तक की दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी तक दे दी गई थी। जिसकी वजह से फिल्म का नाम बदलना पड़ा और 'पद्मावती' से 'पद्मावत' करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण के बारे में ये Facts शायद नहीं जानते होंगे आप

जब दीपिका पहुंची थीं जेएनयू

deepika padukone involved in  big controversies

फिल्म छपाक को लेकर एक बार नहीं दो बार विवाद हुआ था। इस फिल्म के रिलीज से पहले अभिनेत्री जेएनयू पहुंची थीं। उस वक्त कन्हैया कुमार जेएनयू में घायल हुए छात्रों से नारे लगवा रहे थे। वहीं इस वक्त दीपीका को लोग इस भीड़ में देखकर काफी ज्यादा भड़क गए थे। वहीं दीपिका की फिल्म छपाक को लोगों ने बायकॉट करने की मांग भी की थी।

पठान कॉन्ट्रोवर्सी

हाल ही में पठान फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने वह दीपिका और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है। इस गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि कुछ संगठनों ने तो फिल्म के बायकॉट की मांग की है। ने में भगवा रंग की बिकिनी पहले वाली दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। लोगों की मांग है कि दीपिका के कपड़ों में बदलाव किया जाए वरना वह फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit:Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP