herzindagi
deepika ranveer main

तो क्या पापा बनने वाले हैं रणवीर? सोशल मीडिया पर दीपिका के एक मैसेज से मची खलबली

दीपिका पादुकोण ने जैसे ही रणवीर सिंह के एक लाइव वीडियो पर कमेंट किया वैसे ही इंटरनेट पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने  ज़ोर पकड़ लिया। 
Editorial
Updated:- 2019-08-19, 14:05 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ कि दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने इंटरनेट पर अपना रुख कर लिया है। लोगों ने तो रणवीर सिंह को बधाई भी देना शुरू कर दिया है। अब भारत में ये रिवाज है कि किसी भी जोड़े की शादी होती है तो उसकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें गाहे-बगाहे आ ही जाती हैं। यही दीपिका और रणवीर के साथ हो रहा है। आपको बता दूं कि इस खबर को लेकर न तो दीपिका, न रणवीर और न ही उनके परिवार वालों या किसी दोस्त ने सफाई दी है न ही इसकी पुष्टी की है।  

इसलिए फिलहाल इसे अफवाह मानना ही ठीक है। पर सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में ये तो होना ही है। दरअसल, ये सब शुरू हुआ एक मैसेज से जो दीपिका ने रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था।  

इसे जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के बेडरूम के राज  

deepika ranveer funny pose

क्या मैसेज किया था दीपिका ने?

रणवीर ने एक लाइव सेशन किया था इंस्टाग्राम में जिसपर सभी चैट कर रहे थे। दीपिका ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से इस लाइव चैट सेशन पर रिप्लाई किया "Hi daddie" इसके साथ उन्होंने बच्चे वाला Emoji भी बनाया था। 

 

 

 

View this post on Instagram

From Ranveer's live Deepika : Hi daddie 👶 Oh my god are you thinking of what I'm thinking 😭😭😭 من لايف رانو ديبيكا : هاي دادي (بابا) متخيلين يلي براسي ؟؟😭😭😭😭😭اخخخخ ديبيكا ممكن تكون حامل يا جماعة #deepveer #deepikapadukone #ranveersingh #deepveernews

A post shared by We are deepveer news fan page (@deepveer.news) onAug 16, 2019 at 11:42am PDT

 

रणवीर और दीपिका की इस पोस्ट के बाद सभी जगह इसी तरह की बातें चलने लगीं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। यही नहीं अर्जुन कपूर जो ट्रोल करने में माहिर रहते हैं उन्होंने भी दीपिका के लिए पोस्ट किया और लिखा, "Baba, Bhabhi is gonna give you one." (बाबा, भाभी आपको एक देने वाली है।) 

deepika ranveer marriage

अब ये हो सकता है कि ये सब किसी फिल्म की बात चल रही हो, लेकिन इंटरनेट के लिए तो धुआं काफी था। बस इसी के स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे। अब इसे कहा जाए ये आप खुद ही तय कीजिए। रणवीर और दीपिका के लिए जहां अफवाहें कम थीं, वहीं अर्जुन कपूर के कमेंट ने इन्हें और बढ़ा दिया। 

 

क्या हो सकता है?

रणवीर ने दीपिका को उसी चैट में बेबी कहा था तो हो सकता है कि उसी समय दीपिका ने हाजिर जवाबी में डैडी लिख दिया हो। 

इसे जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने अपनी फोटो पोस्ट कर खुद को बताया भूखी, जानें क्‍यों

रणवीर और दीपिका कर रहे हैं इस फिल्म में काम- 

रणवीर और दीपिका इस समय कबीर खान द्वारा निर्देशित '83' फिल्म में काम कर रहे हैं। शादी के बाद दोनों की साथ में ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में 83 के वर्ल्ड कप की कहानी है और रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रही हैं वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया देव का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के अलावा, ताहिर राज भसिन भी हैं जिन्हें रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी में देखा गया था। 

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद से ही इस जोड़े को लेकर गाहे-बगाहे कोई न कोई बात चलती रहती है। जहां तक PDA का सवाल है तो रणवीर सिंह कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते जब वो दीपिका को लेकर कुछ स्पेशल न करें। यही कारण है कि ऐसी अफवाहों को और ज्यादा बल मिल रहा है। अब जब तक रणवीर-दीपिका की तरफ से कोई खंडन नहीं आ जाता तब तक तो ऐसी अफवाहें आती ही रहेंगी। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।