herzindagi
tie uses main

पति की पुरानी टाई से आप बना सकती हैं बहुत कुछ, जानिए

अगर आपके पार्टनर की टाई पुरानी नजर आने लगी है तो ऐसे में आप उसे अलग-अलग आकार देकर कई बेहतरीन तरीकों से रियूज कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-01-29, 12:46 IST

ऑफिस में एक प्रोफेशनल लुक पाने के लिए अमूमन पुरूष अपने ऑफिस वियर में टाई को जरूर शामिल करते हैं। इसके अलावा, आजकल महिलाएं भी प्रोफेशनल शर्ट विद पैंट के साथ टाई कैरी करती हैं। आमतौर पर ऑफिस गोइंग लोगों के घरों में अपको टाई का एक बिग कलेक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन एक समय के बाद टाई पुरानी नजर आने लगती है, जिसके कारण ऑफिस में उसे पहनने का मन नहीं करता। ऐसे में यह समझ नहीं आता कि उन पुरानी टाई का क्या किया जाए। हो सकता है कि आपके घर में भी पुरानी टाईज का एक बिग कलेक्शन हो और अब आप उसे अपने वार्डरोब से बाहर करने का मन बना रही हों। तो जरा रूकिए, आज इस लेख में हम आपको पुरानी टाईज के कुछ अमेजिंग इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-

बनाएं पाउच या पर्स

tie reuse inside

पुरानी टाई को पर्स में बदलना यकीनन एक अच्छा विचार है। आप अपनी जरूरत व टाई की संख्या के अनुसार उसका साइज तय कर सकती हैं। मसलन, अगर आपके पास छह-सात पुरानी टाई है तो आप एक मिडियम साइज हैंड बैग तैयार कर सकती हैं। वहीं अगर आपके पास एक ही पुरानी टाई है तो ऐसे में आप उससे मोबाइल कवर या पैसे रखने का एक छोटा कवर तैयार कर सकती हैं। पर्स बनाने के लिए आप छह-सात टाई लेकर उसे स्टिच करें। फिर इसे पर्स का आकार देकर उपर की तरफ चेन लगाएं और साइड व नीचे की तरह पाइपिन करें। इससे पर्स का आकार अच्छा लगेगा।

खूबसूरत ब्रेसलेट

tie reuse inside

पुरानी टाईज की मदद से ब्रेसलेट भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप अपने हाथों की रिस्ट की नाप लेकर टाई को कट करें। करीबन एक इंच का ओवरलैप जरूर रखें। अब उससे थोड़ी सी छोटी स्ट्रिप काटकर नेकटाई के अंदर डालें। अब एक हेम बनाते हुए टाई के अंत को अंदर की ओर मोड़ें। इसे जगह पर पिन करें और हेम के साथ सिलें। अब टाई के एंड्स में फ्रंट पर बटन लगाएं और दूसरी साइड में आप काज करें। आपका ब्रेसलेट बनकर तैयार है। अब आप इसे अपनी कलाई पर पहनें और बटन लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Hacks: ये 5 तरीके अपनाएं और कपड़े से काजल के दाग मिटाएं

बनाएं खूबसूरत हेडबैंड

tie reuse inside

पुरानी टाईज की मदद से हेडबैंड भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप अपने सिर के नाप से थोड़ा छोटा टाई को कट करें। इसके बाद आप टाई के कटे हुए छोर को अंदर की तरफ मोड़ें। अब आप इलास्टिक को दोनों साइड से स्टिच करें। अब आपका एडजस्टेबल हेडबैंड बनकर तैयार है। आप ओपन हेयर लुक को और भी इंटरस्टिंग बनाने के लिए आप इस नेकटाई हेडबैंड को कैरी कर सकती हैं।

नेकटाई रग्स

tie reuse inside

वैसे तो आपको मार्केट में रग्स आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो पुरानी नेकटाई से रग्स तैयार करें। इसके लिए आप कुछ पुरानी नेकटाई लेकर उन्हें रग्स के साइज के आकार से सभी नेकटाई को एकसमान आकार में काट लें। इसके बाद आप उन्हें आपस में सिल लें। आखिरी में आप रग्स के किनारों पर पाइपिन कर लें। आपका खूबसूरत मल्टीकलर नेकटाई रग्स तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें: Hacks: चार्जिंग से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां खराब कर सकती हैं आप का मोबाइल

तैयार करें स्कार्फ

tie reuse inside

वैसे तो टाई को आपने पति अक्सर ऑफिस में पहनते होंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो इससे अपने लिए मल्टीकलर ब्राइट स्कार्फ भी बना सकती हैं। इसके लिए आप पुरानी टाईज लें और सबसे पहले उसके पिछले हिस्से की सिलाई को खोल लें। अब आप उन्हें एक साइज में काट लें। इसके बाद आप अलग-अलग पैटर्न की टाईज को आपस में स्टिच करें। आपका खूबसूरत स्कार्फ बनकर तैयार है।

वैसे अगर आप चाहें तो इन आईडियाज के अलावा पुरानी टाईज को नैपकिन होल्डर, स्कर्ट, वॉल डेकोरेटिव पीस, रेथ, नेकटाई क्लॉक, पिलो कवर में बदल सकती हैं। बस जरूरत है कि आप अपनी क्रिएटिविटी का सही तरह से इस्तेमाल करें।

अब आप अपनी पुरानी टाईज का इस्तेमाल किस तरह करना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: i.pinimg.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।