काजल एक ऐसा ब्यूटी प्रॉडक्ट है, जिसका इस्तेमाल कई महिलाएं नियमित रूप से करती हैं। कई बार काजल लगाते वक्त वह कपड़ों पर भी लग जाता है। ऐसे में काजल का काला निशान कपड़े की खूबसूरती पर दाग लगा देता है। काजल का दाग कपड़े की साधारण धुलाई से निकलना भी बेहद मुश्किल है। इसलिए इस दाग को कपड़े से मिटाने के लिए आपको कुछ आसान क्लीनिंग हैक्स की मदद लेनी चाहिए।
आज हम आपको कुछ बेहद आसान और रोचक क्लीनिंग हैक्स बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप कपड़े से काजल के दाग को आसानी से हटा सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इन हैक्स के लिए आपको घर पर रखी चीजों का ही इस्तेमाल करना होगा और यह कपड़े को नुकसान पहुंचाए बिना काजल के दाग को हटा देंगे।
तो चलिए जानते हैं कुछ बेहद रोचक और आसान क्लीनिंग हैक्स-
इसे जरूर पढ़ें: Hacks: कपड़ों से इंक या स्याही के दाग हटाने के 5 आसान घरेलू टिप्स
अगर कपड़े पर जैल बेस्ड या फिर लिक्विड बेस्ड काजल लग गया है तो उसे तुरंत ही साफ करना जरूरी है नहीं तो दाग आसानी से नहीं जाते हैं। इसके लिए आप कपड़े पर जिस स्थान पर काजल लगा है, वहां पर डिटर्जेंट को पानी में घोल कर उसका पेस्ट लगा दें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको दाग को रगड़ना नहीं है। ऐसा करने से दाग कपड़े पर फैल सकता है। 1 घंटे बाद आप ब्रश की मदद से दाग को स्क्रब करें फिर पानी से कपड़े को वॉश करें। ऐसा करने से कपड़े से काजल का दाग साफ हो जाएगा।(ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय)
नींबू के रस में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह कपड़ों पर लगा किसी भी तरह का दाग तो दूर करने की क्षमता रखता है, साथ ही नींबू का रस दाग की वजह से कपड़े पर आई डलनेस को भी दूर करता है। अगर कपड़े पर काजल का दाग लग जाए तो उसे आप नींबू की मदद से आसानी से रिमूव कर सकती हैं। अगर कपड़े पर काजल के पार्टिकल्स लगे हैं तो पहले उसे चम्मच के स्कूप से हटा लें। इससे कपड़े पर काजल के गहरे दाग नहीं लगेंगे। इसके बाद नींबू के रस में नमक या बेकिंग सोडा को मिक्स कर लें और इस पेस्ट को दाग पर लगाएं। इस आसान क्लीनिंग हैक से काजल के दाग कपड़े से हट जाएंगे।
बेकिंग सोडा भी कपड़ों पर लगे किसी भी तरह के दाग को दूर करने की क्षमता रखता है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज कपड़े को नुकसान पहुंचाए बिना ही कपड़े से दाग को गायब कर देती हैं। अगर आप कपड़े में लगे काजल के दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग कर रही हैं तो आपको पहले पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके गाढ़ा घोल तैयार करना होगा। फिर इस घोल को कपड़ों पर जहां काजल का दाग लगा है वहां पर लगाना होगा। इसके बाद आप बेकिंग सोडा के पेस्ट को 30 से 1 घंटे के लिए कपड़े पर लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद आप कपड़े को साधारण डिटर्जेंट से साफ कर सकती हैं।
नाखून में लगे नेल पेंट को रिमूव करने के लिए इस्तेमाल में आने वाले नेल पेंट रिमूवर का यूज भी काजल के दाग को कपड़े से हटाने के लिए किया जा सकता है। यह कपड़े पर लगे काजल के गहरे से गहरे दाग को हल्का कर देता है। इसके लिए आप एक कॉटन में नेल पेंट रिमूवर लें और कपड़े पर लगे काजल के दाग पर उसे हल्के से रब करें। इसके बाद आप कपड़े पर उस स्थान पर डिटर्जेंट लगा कर ओवर नाइट रखें, जहां काजल का दाग लगा हुआ है। सुबह उठ कर कपड़े को वॉश करें, दाग गायब हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Hacks: पति की शेविंग क्रीम घर की इन समस्याओं को सुलझाने के आ सकती है काम
अगर कपड़े में लगा काजल का दाग किसी कारण से फैल गया है तो उसे हटाने के लिए आपको नामक का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बाता दें कि नमक कपड़ों के लिए एक बहुत अच्छा स्क्रब होता है और इसके अंदर एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। नमक से कपड़ों पर लगे किसी भी तरह के दाग को हटाया जा सकता है और इससे कपड़ों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। काजल के फैले हुए दाग पर भी नमक लगाएं और हल्के हाथों से कपड़े को रगड़ें। इसे बाद आप कपड़े को डिटर्जेंट से वॉश कर सकती हैं। काजल के दाग हल्के हो जाएंगे।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी रोचक लाइफ हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।