पीरियड के दिनों में महिलाएं कई समस्याओं से जूझती हैं। ऐसे में ऑफिस का काम कर पाना उनके लिए काफी चैलेंजिंग हो जाता है। कई महिलाएं जिन्हें पी.सी ओडी की समस्या होती है, उनके लिए पीरियड्स के दिन और भी ज्यादा पेनफुल होते हैं।
कुछ समय पहले पीरियड्स के लेकर हमारे समाज में बिल्कुल भी जागरूकता नहीं थी, पर समय के साथ लोग अब इस मुद्दे पर खुलकर बात करने लगे हैं।
ऐसे में महिलाओं को आराम करने की सलाह दी जाती है, इसके अलावा इन दिनों में हैवी वर्क करने से सेहत को नुकसान पहुंचाने का खतरा होता है।
इस कारण काफी समय से महिलाएं पीरियड लीव की मांग कर रही हैं। आपको बता दें कि देश में कई कंपनियां हैं जो अपने यहां की महिला एम्लॉई को पीरियड लीव देती हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको उन कंपनियों के बारे में बताएंगे जहां महिला कर्मचारियों की पीरियड्स के दिनों में लीव दी जाती है।
swiggy -
ऑनलाइन खाने और सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने हाल ही में अपने यहां काम कर रही महिला कर्मचारियों के लिए यह कदम उठाया है। स्विगी ने पीरियड्स के दिनों के में महिलाओं को 2 दिन की मंथली लीव देने का फैसला किया है।
स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट मिहीर शाह ने यह फैसला इस कारण से लिया क्योंकि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के लिए गाड़ी चलाना बहुत अनकंफर्टेबल होता है।साथ ही बाहर बार-बार पैड बदलने की सुविधा का होना बहुत मुश्किल है।
इसके अलावा महिलाओं को फूड डिलीवरी का काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्विगी ने महिलाओं को किराए पर इलेक्ट्रिक साइकिल और बाइक देने का फैसला किया है। ताकि महिलाएं भी इन कामों में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं।
Byju's-
भारत का सबसे बड़ी ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी Byju's भी अपने यहां काम करने वाली महिलाओं को साल भर में 12 पीरियड्स लीव देता है।
जिसका मतलब यह है कि इस कंपनी में महीने भर में एक पीरियड लीव दी जाती है। महिलाएं अपनी सुविधा के हिसाब से पीरियड्स के दिनों में हाफ डे या फुड डे लीव के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
Zomato -
जोमैटो भी एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी है। जिसने कुछ समय पहले ही अपने यहां की महिला और ट्रांसजेंडर एम्प्लॉइज को पीरियड्स के दिनों में लीव देने का फैसला किया है। यह कंपनी साल भर में कुल 10 पीरियड्स लीव देगी। यह पहली हाई प्रोफाइल कंपनी थी जिसने सबसे पहले अपने यहां की महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के 1 दिन पर छुट्टी देने का फैसला किया।
इसे भी पढ़ें - मिलें 'अनुपमा' टीवी सीरियल के कलाकारों की रियल लाइफ फैमिली से
Culture machine-
मुंबई(मुंबई के पास करें इन जगहों पर ट्रैकिंग) की नई डिजिटल मीडिया स्टार्टअप कंपनी कल्चर मशीन ने भी अपने यहां कि महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में लीव देने का फैसला लिया है। एम्प्लॉइज को महीने में एक दिन की पीरियड लीव मिलती है, क्योंकि ज्यादातर महिलाओं को सबसे ज्यादा तकलीफ और पेन पीरियड्स के पहले दिन पर होता है।
दूसरे दिन के बाद से धीरे-धीरे पेन कम होने लगता है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन तकलीफ ना हो इसलिए कंपनी उन्हें लीव दे देती है।
इसे भी पढ़ें-Tarot Card Prediction: कब होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी, बता रही हैं टैरो कार्ड रीडर सोनिया मलिक
Fly MyBiz -
2018 में शुरू हुई कोलकाता बेस्ड कंपनी फ्लाई माई बिज भी अपने यहां की महिला एम्प्लॉइज को 1 दिन की पीरियड्स(जानें पीरियड्स से जुड़े अनोखे हैक्स) लीव देती है। यह एक डिजिटल मीडिया कंपनी है, महिलाओं को इस कंपनी में साल भर में 12 पीरियड्स लीव मिलती हैं।
iVIPANAN-
डिजिटल मार्केटिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी iVIPNAN ने अगस्त 2020 से अपने यहां की महिलाओं को पीरियड्स लीव दी है, महिलाओं के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन की छुट्टी मिलती है। जब जोमैटो ने अपने यहां की महिलाओं को पीरियड्स लीव देने का फैसला किया उसके बाद ही जोमाटो से इंस्पायर होकर ही iVIPNAN ने अपने यहां की महिलाओं को 1 दिन की पीरियड लीव देने का फैसला किया।
तो यह थी कुछ कंपनियां जो अपने यहां की महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में लीव प्रोवाइड कराती हैं। इसके अलावा भी कई कंपनियां हैं जो महिलाओं को पी.एल लीव देती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें इसके अलावा ऐसी जानकारियों से जुड़े रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों