
घर की छत हमें धूप, बारिश, हवा और धूल इन सभी परेशनियों से हमें बचाती है, और इसलिए इसका खास ध्यान रखना जरुरी है। जहां हम घर की दीवारों का पेंट उतरने या घर में लगी टाइल्स को साफ करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं, वहीं छत की देखभाल करना अक्सर भूल जाते हैं। इसकी वजह से आने वाले समय में बड़ी मुसीबत आ सकती हैं। घर की छत में होने वाले छोटे-मोटे बदलाव, इस बात का संकेत हैं कि अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया गया तो आने वाले समय में बड़ी मुसीबत आ सकती है।
इस आर्टिकल में हम कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपके घर की छत पर नजर आएं, तो आपको संभल जाने की जरूरत है। ये संकेत आपको आने वाले समय भारी मरम्मत के खर्चों और दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं।
अगर आपकी छत के किसी हिस्से से पानी टपक रहा है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। साथ ही, घर में सीलन, काले धब्बे या फफूंदी नजर आना इस बात का संकेत है कि कहीं से पानी का रिसाव हो रहा है। यह आने वाले वक़्त में बड़ी मुसीबत बन सकती है। अगर समय रहते इसे ठीक न करवाया जाए, तो घर के अंदरूनी हिस्सों और बिजली के तारों को नुकसान हो सकता है, और इस वजह से आपका मोटा खर्चा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-घर को ऐसे बनाएं वाटरप्रूफ, नहीं होगी सीलन की दिक्कत
अगर आपके घर की छत पर बारीक या चौड़ी दरारें नज़र आ रही हैं, तो ये दरारें आपकी छत के कमजोर होने का चेतावनी संकेत हैं। इसलिए, समय रहते इसे ठीक करवा लें। छत गिरने की वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अगर छत से पेंट और प्लास्टर निकल रहा है, तो ये नमी के जमाव होने का संकेत है। धीरे-धीरे ये नमी बढ़ती चली जाएगी और इसके कारण प्लास्टर टूटकर गिर सकता है।

छत के कोने पर अगर काले-पीले दाग नजर आ रहे हैं, तो ये इस बात का संकेत हैं कि छत पर पानी जमा हो गया है और अब ये पानी दीवारें सोख रही हैं, जिसकी वजह से छत खराब हो रही है।
अगर आपको अपनी छत में इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो इन्हें नजरअंदाज न करें, बल्कि इसे तुरंत ही ठीक करवा लें।
इसे भी पढ़ें- टपकती छत और सीलन की झंझट से चाहती हैं बचना? तो मानसून से पहले कर लें ये जरूरी काम !
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।