मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कई लोग आज भी करना पसंद करते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में पानी को नैचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए कई लोग मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं। इससे पानी ठंडा रहता है और घड़े का पानी पीने से हम बीमार भी नहीं होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई घर में खुद से आसान तरीके से कर सकती हैं।
मिट्टी के बर्तन की सफाई करने के लिए आपको गर्म पानी की मदद लेनी होगी। फिर गर्म पानी में आपको नींबू का रस मिलाना होगा। इस पानी की मदद से आप अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई कर सकती हैं। आपके मिट्टी के बर्तन चमकने लगेगे।
गर्म पानी मिट्टी के बर्तन में डालने के बाद आपको स्क्रबर में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाना चाहिए। फिर स्क्रबर की मदद से अपने मिट्टी के बर्तन को साफ करें। ध्यान रखें मिट्टी के बर्तन काफी ज्यादा नाजुक होते हैं। अगर आपने ज्यादा प्रेशर लगाकर मिट्टी के बर्तन की सफाई की तो यह टूट सकते हैं। ऐसे में धीरे- धीरे ही आपको अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: मिट्टी के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका जानें
सिरका और गर्म पानी की मदद से आप किसी भी गंदे बर्तन को मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके मिट्टी के बर्तन में दाग भी लग गया है तो आपको इसे साफ करने के लिए केवल सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आपके मिट्टी के बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- मिट्टी के बर्तनों में इन 2 टिप्स की मदद से बनाएं हेल्दी खाना
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।