Christmas 2020: क्रिसमस पर बच्चों को दीजिये ये शानदार गिफ्ट

अगर आप भी क्रिसमस पर बच्चों को कुछ शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं तो इन आइडियाज की मदद ले सकते हैं। 

 

about christmas gift ideas for kids

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस विश्व भर में घूम-धाम ने मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसका सबसे अधिक इंतजार बच्चों को रहता है। वो इस उम्मीद में रहते हैं कि क्रिसमस के दिन कोई सांता क्लॉज़ बनकर आएगा और एक शानदार गिफ्ट देकर जाएगा। अगर आप भी क्रिसमस पर बच्चों के लिए कुछ खास गिफ्ट खोज रहे हैं और ये समझ में नहीं आ रहा है कि बच्चों के लिए क्या लिया जाए तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस क्रिसमस सांता क्लॉज़ बनकर बच्चों को खुश ज़रूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन गिफ्ट आइटम्स के बारे में।

किड्स लैपटॉप

christmas gift ideas for kids inside

इस क्रिसमस बच्चों को गिफ्ट करने के लिए आप उन्हें किड्स लैपटॉप दे सकते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जिसमें बच्चे शब्द बनाना, एल्फाबेट्स को याद करना जैसे कई चीजें आसानी से इस गिफ्ट के माध्यम से सिख जाएंगे। आजकल अधिकतर बच्चे मोबाइल या लैपटॉप देखना पसंद करते हैं, ऐसे में उनके लिए यह एक शानदार गिफ्ट आईडिया है। किड्स लैपटॉप आपके बजट में भी रहेगा।

सांता बेड शीट

christmas gift ideas for kids inside

कहते हैं कि किसी को गिफ्ट करने से पहले ये ज़रूर देखना चाहिए कि वह उपहार सामने वाले व्यक्ति के लिए कितना उपयोगी और कितना सही है। इसी आधार पर आप भी बच्चों के लिए कोई उपहार लीजिये। बच्चों को अपनी बेड बहुत प्यारी होती है, इसलिए वो हमेशा बेड पर ही खेलना पसंद करते हैं। अगर उनको आप सांता वाली बेड शीट गिफ्ट करते हैं, तो यक़ीनन वो खुश हो जाएंगे। इसमें आपका अधिक पैसा भी खर्च नहीं होगा और बच्चे भी पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़ें:बजट में अपनों को दें यह तोहफा, सब हो जाएंगे खुश

डॉल हाउस

christmas gift ideas for kids inside

बच्चों को घर बनाना और सजाना बहुत अच्छा लगता है। वो हमेशा घर के बाहर मिट्टी या किसी अन्य चीजों से घर बनाते रहते हैं। ऐसे में आप उन्हें एक शानदार डॉल हाउस सांता बनकर गिफ्ट कर सकते हैं। यक़ीनन इस गिफ्ट को पाने के बाद बच्चा आपको कभी नहीं भूलेगा। बाज़ार में आजकल आसानी से डॉल हाउस मिल जाते हैं और वो भी बजट में।

ऐनिमल टॉयज

christmas gift ideas for kids inside

बच्चों को अपने खिलौनों से बहुत प्यार होता है। अक्सर छोटे-छोटे बच्चे खिलौनों को देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। उन्हें बेहद खुशी होती है कि उनके पास कितने सारे टॉयज है। ऐसे में आप इस क्रिसमस उन्हें खुश करने के लिए ऐनिमल टॉयज भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐनिमल टॉयज की मदद से बच्चों को पढ़ने और जानवरों की पहचान के मामले में भी जानकारी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें:Christmas 2020: हज़ार के बजट में अपनों को दीजिए तोहफा, सब हो जाएंगे खुश

मग करें गिफ्ट

christmas gift ideas for kids inside

इस क्रिसमस आप बच्चों को कुछ ऐसा मग गिफ्ट करें जिस मग पर कुछ खास डिजाइन बनी हो। मसलन, मग पर बच्चे की तस्वीर बना के या फैमली की तस्वीर बना के उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। यक़ीनन इस गिफ्ट को पाने के बाद बच्चे मम्मी से ज़रूर बोलेंगे कि मेरी तस्वीर वाली मग में दूध या पानी दे दीजिये।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@www.itsmyfavoriteday.com,mages-na.ssl-images-amazon.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP