herzindagi
childrens day short speech for students kids bal diwas par bhashan

Childrens Day Speech 2025: चिल्ड्रेन्स डे पर 1 मिनट वाले आसान और दमदार स्पीच आइडिया पढ़ें यहां, शिक्षा-सुरक्षा और स्नेह से जुड़े भाषण सुनकर तालियों से गूंज उठेगा हॉल

Childrens Day Speech 2025: चिल्ड्रेन्स डे का दिन केवल चाचा नेहरू को याद करने का दिन नहीं होता, बल्कि उनसे जुड़ी उन बातों को भी दोहराने का है जो बच्चों को अच्छा इंसान बनने की सीख देते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-11, 18:16 IST

चिल्ड्रेन्स डे का दिन हर छात्र और टीचर्स के लिए खास होता है। हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस बड़े उत्साह और स्नेह के साथ मनाता है। इस दिन स्कूलों में  बच्चों के लिए कई मजेदार कार्यक्रम का आयोजन होता है। बच्चे इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसमें  खेल प्रतियोगिताएं, नाटक, नृत्य प्रस्तुतियां और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है। अगर आपका बच्चा इस बार भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की याद में बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले स्पीच आइडिया बताएंगे। 

चिल्ड्रेन्स डे पर भाषण की शुरुआत कैसे करें?

  • पहला तरीका- नमस्ते! मेरा नाम….है।
  • आज मैं आपसे चिल्ड्रेन्स डे के ऊपर कुछ खास बात-चीत करूंगी।
  • यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चे को पढ़ने और आगे बढ़ने का हक है। चाहे वो किसी भी परिवार, जगह या जाती से हो, शिक्षा लेना हर किसी का अधिकार है।
  • हर साल 14 नवंबर को हम चिल्ड्रेन्स डे मनाते हैं, जो हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- पंडित नेहरू के एक कथन पर 14 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है 'चिल्ड्रेन डे',जानें कब हुई थी इस दिन की शुरूआत

चिल्ड्रेन्स डे स्पीच (Childrens Day Speech in Hindi 2025)

  • नमस्ते! आज 14 नवंबर है, हम सब चिल्ड्रेन्स डे मना रहे हैं।
  • यह दिन हमारे जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए हम उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं।
  • उन्हें लगता था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। हमें भी खूब पढ़ना, खेलना और अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए।

childrens day short speech for students kids bal diwas par bhashanे

बाल दिवस पर भाषण (Bal Diwas par Bhashan)

  • गुड मॉर्निंग! मेरा नाम….है। मैं 5th क्लास की स्टूडेंट हूं।
  • आप सभी जानते हैं, कि आज हम सब यहां बाल दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
  • हर साल 14 नवंबर को यह दिन मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म हुआ था।
  • नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। वे कहते थे- बच्चे देश की असली ताकत हैं। हमें चाचा नेहरू जी की तरह हमेशा सच्चाई, मेहनत और दया का रास्ता अपनाना चाहिए।
  • चलिए, आज हम सब वादा करें कि हम अच्छे इंसान बनेंगे और अपने देश का नाम ऊंचा करेंगे।
  • धन्यवाद और आप सभी को चिल्ड्रेन्स डे की शुभकामनाएं!

चिल्ड्रेन्स डे पर 1 मिनट वाले भाषण आइडिया (1 Minute Speech on Children's day)

  • आदरणीय प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा नमस्कार!
  • आज हम बाल दिवस मना रहे हैं- यह दिन हमें हमारे प्यारे चाचा नेहरू जी की याद दिलाते हैं।
  • भले ही हम उनसे नहीं मिले हों, लेकिन वह हमारे दिल में है।
  • नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। उनका कहना था -बच्चों में ही वह ताकत है जो भारत को महान बना सकती है।
  • दोस्तों, चिल्ड्रेन्स डे सिर्फ खेलने या छुट्टी का दिन नहीं है, यह हमें याद दिलाता है कि हमें अपने अधिकारों की रक्षा करनी है।
  • आइए, आज के दिन हम सभी मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि हम दूसरों की मदद करेंगे, ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे और अपने सपनों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
  • धन्यवाद! जय हिंद

childrens day short speech for students kids bal diwas par bhashanfff

इसे भी पढ़ें-  बाल दिवस पर बच्‍चों को सच्‍चाई की राह पर चलना और मेहनत से जिंदगी जीने का पाठ सिखाएंगी यह विशेष शायरियां

चिल्ड्रेन्स डे शॉर्ट स्पीच आइडिया (Short Children's Day Speech)

चिल्ड्रेन्स डे पर भाषण समाप्त कैसे करें? चिल्ड्रेन्स डे के दिन स्पीच खत्म करते हुए आप स्लोगन या शायरी बोल सकती हैं। यह हर किसी के मन में बस जाता है।

  • अब मैं अपनी बात एक सुंदर स्लोगन के साथ खत्म करना चाहूंगी।
  • अब मैं चाचा नेहरू जी के नाम पर बस एक छोटी सी पंक्ति आप सभी को सुनाना चाहूंगी…
  • चिल्ड्रेन्स डे के इस खास दिन पर आप सभी मेरे भाषण को याद रखें, इसलिए मैं आप सभी के लिए स्लोगन लिख कर लाई हूं…
  • अब मैं अपनी स्पीच कुछ पंक्तियों के साथ खत्म करना चाहूंगी।
  • इस मौके पर मैं आपको मेरी तरफ से एक छोटी सी शायरी पेश करना चाहूंगी।
  • इस दिन को और यादगार बनाने के लिए एक शायरी पेश करने जा रही हूं।

चिल्ड्रेन्स डे पर भाषण के बाद बोलें स्लोगन (Childrens Day Slogans 2025)

नेहरू जी का सपना था प्यारा,
हर बच्चा बने सितारा।
पढ़े-लिखे, आगे बढ़े, मुस्कुराए,
यही है चिल्ड्रेन्स डे का नारा!

चाचा नेहरू का प्यारा संदेश,
बच्चे हैं भारत की सच्ची विशेष।
खुश रहो, सीखो और आगे बढ़ो,
यही है चिल्ड्रेन्स डे का सच्चा आदेश!

चाचा नेहरू थे सबके प्यारे,
बच्चों के दिल के बहुत दुलारे।
उनका कहना- पढ़ो और बढ़ो,
देश का नाम ऊंचा करो!

नेहरू जी का सपना सजाएं,
हर बच्चे को पढ़ाएं-लिखाएं।
खुश रहो, मुस्कुराओ हर बार,
यही है चिल्ड्रेन्स डे का त्योहार!

इसके बाद आप स्टेज से उतरने से पहले हाथ जोड़कर धन्यवाद! जय हिंद बोलकर अपनी सीट पर जा सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चे किस नाम से बुलाते थे?
बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
पंडित नेहरू जी का जन्म कब और कहां हुआ था?
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था।
बाल दिवस मनाने की शुरुआत भारत में कब हुई?
भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस 1957 से मनाया जाने लगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।