Children Day 2024: पंडित नेहरू के एक कथन पर 14 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है 'चिल्ड्रेन डे',जानें कब हुई थी इस दिन की शुरूआत

भारत में बाल दिवस का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर नेहरू जी के जन्म दिवस को 'चिल्ड्रेन डे' के नाम से क्यों सेलिब्रेट किया जाता है।
interesting fact about children's day

Children's Day 2024 History: बाल दिवस भारत में हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने का दिन है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे राष्ट्र की सच्ची संपत्ति हैं। उन्होंने एक बार कहा था बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं। पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था

14 नवंबर को पूरे देश में चिल्ड्रेन डे यानी बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित नेहरू, बच्चों के बीच प्यार से " चाचा नेहरू " के नाम से मशहूर थे। उनका दृढ़ विश्वास था कि बच्चे समाज की नींव हैं और उन्हें भविष्य में भारत के लिए एक प्रतिभाशाली कल है। देश भर में बाल दिवस समारोह बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

पंडित नेहरू जी के जन्म-दिन को क्यों कहते है बाल दिवस?

why we are celebrate childrens day 2024

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाल विकास और शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के कारण ही उनकी जयंती को 'बाल दिवस' के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए प्रत्येक साल 14 नवंबर को पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू ने एक बार कहा था, कि "आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम उन्हें जिस तरह से पालते हैं, उससे देश का भविष्य तय होगा।"

इसे भी पढ़ें-Childrens Day Shayari 2024: बाल दिवस पर बच्‍चों को सच्‍चाई की राह पर चलना और मेहनत से जिंदगी जीने का पाठ सिखाएंगी यह विशेष शायरियां

पहली बार कब मनाया गया था बाल दिवस

jawaharlal nehru children day 2024

अगर आपसे पूछा जाए कि बाल दिवस कब मनाया जाता है, तो एकाएक हम जवाब देंगे कि 14 नवंबर को। लेकिन आपको बता दें, कि साल 1956 से इस दिन को 20 नवंबर को मनाया जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन साल 1964 में जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद से भारतीय संसद में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। तब से, उनके जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

सरकारी आदेश के बाद भारत ने पहली बार 14 नवंबर 1957 को बाल दिवस मनाया था। नेहरू की जयंती के अलावा, बाल दिवस बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सभी के लिए उचित देखभाल सुलभ कराने के लिए भी मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-Children's Day Speech 2024: चिल्ड्रेन डे के मौके पर इन छोटी स्पीच लाइन्स से करें अपने प्रोग्राम की शुरूआत, मिलेगी खूब वाहवाही

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP