
Chichi Call Viral MMS Video: एक बार फिर सोशल मीडिया पर चीची कॉल MMS नाम से एक स्कैम फैलाने की कोशिश की जा रही है। हैरानी वाली बात यह है कि लोग बिना सोचे समझे इसके बारे में सर्च करने लग रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह एक लड़की की प्राइवेट वीडियो है, जो एक फेमस इंफ्लुएंसर हैं। इंफ्लुएंसर का नाम वेरा हिल बताया जा रहा है, हालांकि, इसके बारे में कोई सच्चाई सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी लोग इसके बारे में कॉमेटं कर रहे हैं और इंफ्लुएंसर को वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं। अगर आप भी चीची कॉल प्राइवेट वीडियो सर्च कर रही हैं या ऑनलाइन किसी की वीडियो में इंफ्लुएंसर को बदनाम करने के लिए इससे जुड़े कॉमेंट कर रही हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किसी किसी महिला या पुरुष को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाना कैसे भारी पड़ सकता है।
सोशल मीडिया पर इस प्राइवेट वीडियो में नजर आ रही लड़की को वेला हील की इन्फ्लूएंसर से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह इन्फ्लूएंसर भारत से नहीं है। यूजर्स लड़की को फिलींपिंस की बता रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि वीडियो वायरल करने से पहले कैप्शन में लिखा गया है, इस वीडियो को पूरा देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें, डिलीट होने से पहले पूरा वीडियो देख लें। कैप्शन से ही आप समझ सकते हैं कि यह फेक हो सकता है, लेकिन फिर भी कई यूजर्स ऐसी वीडियो पर क्लिक कर रहे हैं।
इस वीडियो को रेडिट, इंस्टाग्राम रील्स, टिकटॉक, टेलीग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉम्स पर डाला गया है।

वायरल वीडियो को चेक किया गया, तो इसका साइबर फ्रॉड कनेक्शन सामने आया है। यह MMS घोस्ट फाइल हो सकती है। हैकर्स इस तरह के कीवर्ड लगाकर फेमस इन्फ्लुएंसर के नाम का यूज करके वीडियो ट्रेंड में ला देते हैं। यूजर्स जब ऐसी वीडियो सर्च करते हैं, तो उनके सामने ऐसी फाइल आ जाती है, जो हैकर्स ने टैग डालकर क्रिएट की है। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके साथ स्कैम हो जाएगा। यह वीडियो क्लिकबिट हो सकती है। जैसे ही आफ वीडियो पर क्लिक करेंगे, आप किसी और वेबसाइट पर चले जाएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो पर क्लिक करके ही आपका फोन हैक हो जाए। इसलिए, कभी भी आपको इस तरह का ट्रेंड नजर आए, तो कभी भी इसे सर्च करने की कोशिश न करें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।