Chhath Puja Rangoli 2024: छठ पूजा के मौके पर आसानी से बन जाएंगे सूर्य और चंद्रमा वाली ये खास रंगोली डिजाइन, देखें तस्वीरें

Rangoli For Chhath Puja: घर के आंगन में आप आसानी से चूड़ी, चम्मच, थाली और माचिस की तीली जैसी कई चीजों की सहायता लेकर आसानी से रंगोली बना सकते हैं।
rangoli designs

Easy Rangoli Designs: हिन्दू धर्म में हर त्योहार का अलग और अधिक महत्त्व होता है। दिवाली के जाने के बाद अब छठ पूजा का त्योहार आ गया है। ऐसे में घर की साफ-सफाई करने के बाद में इसे सजाया भी जाता है और मां की पूजा की जाती है। इस मौके पर घर में आप रंगोली की खूबसूरत डिजाइन को बना सकते हैं।

easy rangoli

रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है। तो आइये देखते हैं छठ पूजा के महापर्व के दिन घर के आंगन में बनाने के लिए रंगोली की कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-

दीया रंगोली डिजाइन (Diya Rangoli Designs)

Diya Rangoli Designs

सूर्या या कलश का डिजाइन बनाकर आप चाहें तो साइड में दीपक का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लुक देने का काम करेगा। डिजाइन को 3डी डेप्थ देने के लिए तीली की मदद लें।

सिंपल छठ पूजा रंगोली डिजाइन (Simple Chhath Puja Rangoli)

Simple Chhath Puja Rangoli

रंग-बिरंगे डिजाइन में सिंपल सी रंगोली बना रही हैं तो इस तरह का खूबसूरत छठ पूजा रंगोली डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें आप रंगों की मदद से आसानी केवल हैप्पी छठ पूजा लिख सकते हैं और डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।

सूर्य डिजाइन रंगोली (Surya Design Rangoli)

Surya Design Rangoli

छठ के मौके पर छठी मईया की पूजा की जाती है। वहीं इसके साथ में सूर्य और चंद्रमा का अधिक महत्व भी होता है। ऐसे में आप चाहें तो सूर्य के डिजाइन वाली रंगोली को मंदिर या घर के आंगन में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप तीली की मदद ले सकते हैं। खासकर सूर्य के डिजाइन को डेप्थ देने के लिए तीली बहुत काम आ सकती है। इसके लिए आप लाल. संतरी और पीले रंग का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2024: बिहार से लेकर यूपी तक छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य का समय है अलग-अलग? जानें अपने शहर का टाइम

कलश डिजाइन रंगोली (Kalash Design Rangoli)

kalash rangoli

पूजा सामग्री में कलश का रोल अधिक होता है। ऐसे में आप चाहें तो सूर्य या सर्किल बनाकर बीच या साइड में इस तरह से कलश का डिजाइन बना सकती हैं। कलश के साथ में आप चाहें तो स्वास्तिक भी बना सकती हैं। इसके लिए आप ब्राउन, ग्रीन, रेड, येलो जैसे कलर कॉम्बिनेशन को चुनें। वहीं स्वास्तिक बनाने के लिए आप लाल रंग का ही चुनाव करें।

छठ पूजा डिजाइन रंगोली (Happy Chhath Puja Rangoli)

happy chhath puja rangoli

अगर आप मात्र 10 से 15 मिनट में आसान सा डिजाइन रंगोली के लिए बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप गोल चक्र बनाकर केवल फैंसी सा बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। बीच में आप हैप्पी छठ पूजा या छठ से जुड़ी कोई लाइन्स लिख सकते हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आता है। इसके लिए आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा रंगों का इस्तेमाल करें।

rangoli

अगर आपको रंगोली की ये नई डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: Menaka Rangoli Design, Jeet rangoli Designs, rangoli nation, rangoli easy designs

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP