Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:06 AM IST
hindu panchang today

Aaj Ka Panchang 11 January 2026 : रविवार को सूर्य देव की पूजा जरूर करें, खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्‍त ; पढ़ें आज का पंचांग

आज का पंचांग 11 जनवरी 2026 रविवार को सूर्य देव, चित्रा नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह दिन मान-सम्मान, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य वृद्धि के लिए विशेष माना गया है। रविवार को सूर्य पूजा करने से खोई हुई प्रतिष्ठा वापस मिल सकती है और सरकारी व प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलती है। माघ मास के कृष्ण पक्ष में सूर्य उपासना, दान और मंत्र जाप से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्थिरता आती है।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 07:00 IST

आज रविवार, 11 जनवरी 2026 का दिन मान-सम्मान, आरोग्य और आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन है। आज रविवार के साथ चित्रा नक्षत्र और सुकर्मा योग का सुंदर संयोग बन रहा है। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और रविवार के स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिष में सूर्य और मंगल की युति को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए अत्यंत शुभ है जो प्रशासनिक कार्यों, सरकारी नौकरी, राजनीति या क्रिएटिव  फ़ील्ड्स  से जुड़े हैं। आज की गई सूर्य उपासना न केवल स्वास्थ्य लाभ देती है, बल्कि समाज में पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ाती है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी/नवमी तिथि का यह दिन पितृ कार्यों और आत्म-चिंतन के लिए भी श्रेष्ठ है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, व्रत, उपाय और शुभ संयोग।

today panchang 11 january 2026

 

आज का पंचांग – 11 जनवरी 2026

 तिथि    नक्षत्र दिन/वार   योग करण
अष्टमी  (सुबह 10:22 बजे तक, तदुपरांत नवमी) चित्रा  रविवार  सुकर्मा  तैतिल

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 11 जनवरी 2026

 प्रहर       समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर होगा।
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 49 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय   रात्रि 01 बजकर 17 मिनट पर होगा।
चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 11 जनवरी 2026        

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त    (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 19 मिनट 06 बजकर 09 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 00 मिनट तक 
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 45 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 11 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय
राहु काल शाम 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
यमगंड  दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 01 बजकर 44 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 27 मिनट तक

इन समयों में किसी भी तरह से शुभ कार्य, नई शुरुआत, धन लेन-देन या विवाद करना नुकसान दे सकता है। यह समय कोई अंधविश्वास नहीं है, बल्कि समय की मनोवैज्ञानिक और ऊर्जा पर आधारित है।

आज के खास दिन का महत्व

आज रविवार है, जो प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को समर्पित है। सूर्य आत्मा, पिता, और यश का कारक है। आज सुकर्मा योग भी है, जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस योग में किए गए सुकर्म , अच्छे कार्य भविष्य में शुभ फल देते हैं। चित्रा नक्षत्र का संयोग आज के दिन को डिज़ाइन, सजावट, आभूषण खरीदने और नए वस्त्र धारण करने के लिए बहुत शुभ बनाता है। चित्रा नक्षत्र विश्वकर्मा प्रभु का प्रतीक है, इसलिए आज मशीनरी, वाहन या तकनीकी कार्यों की शुरुआत करना भी लाभप्रद रहेगा।

रविवार और सूर्य का प्रभाव 

रविवार को भानुवार भी कहा जाता है। जिस तरह सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं है, वैसे ही कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति के पास सब कुछ होते हुए भी आत्म-सम्मान की कमी रहती है। आज का दिन अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा पाने का है। माघ मास के कृष्ण पक्ष में सूर्य की पूजा करने से हड्डियों के रोग, नेत्र विकार और हृदय संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है। रविवार को नमक का त्याग करना और केवल मीठा भोजन करना कुंडली में सूर्य को मजबूत करता है। जिन लोगों को नेत्र रोग है, हड्डियों की समस्या है या सरकारी कार्यों में बाधा आ रही है, उन्हें आज के दिन सूर्य की विशेष आराधना करनी चाहिए।

आज का विशेष उपाय:

  • आज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, लाल फूल और थोड़ा सा गुड़ डालकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र बोलते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल की धारा के बीच से सूर्य को देखें।
  • यदि आप शत्रु बाधा या आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं, तो आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।
  • ज्योतिष में पिता को सूर्य का प्रतिनिधि माना गया है। आज अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के चरण स्पर्श करें और उन्हें कोई उपहार दें।
  • आज के दिन गेहूं, गुड़ या तांबे के बर्तन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;