दिल्ली, देश की राजधानी होने के साथ-साथ अपने सस्ते बाजारों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां देश के अलग-अलग राज्य और शहरों से लोग शॉपिंग के लिए आते हैं। दिल्ली की मार्केट में फैशन एक्सेसरीज से लेकर हर कुछ काफी किफायती दामों में आपको मिल जाएंगे। पर, आज हम यहां आपको दिल्ली की ऐसी मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको समर के अच्छे कलेक्शन मिल जाएंगे। यहां न सिर्फ नए और ट्रेंडी कलेक्शन मिलेंगे, बल्कि इसकी प्राइस भी काफी कम और रीजनेबल रहेगी। तो चलिए जानते हैं इस मार्केट के बारे में। साथ ही, यहां क्या-क्या और कितना सस्ता मिल सकता है, ये भी जानेंगे।
दिल्ली में सबसे सस्ते कपड़े की मार्केट कौन सी है?
देश की राजधानी दिल्ली का सबसे सस्ता और फेमस बाजार सरोजनी नगर है। यहां से आप हर तरह के कपड़े सीजन के अनुसार खरीद सकते हैं। गर्मी के दिनों में एक से बढ़कर एक सूती और आरामदायक कपड़ों के कलेक्शन आपको इस मार्केट में आराम से मिल जाएंगे। अगर आप सस्ते में कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो इस बाजार का रुख कर सकते हैं। यहां आपको अपनी पसंद की स्टाइलिश और ट्रेंडी ड्रेस काफी कम दाम में जाएंगे। समर कलेक्शन के लिए आप यहां विजिट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली की इन 5 मार्केट से खरीदें 100 रूपये में सामान
सरोजनी नगर मार्केट में क्या-क्या मिलता है?
यहां आपको समर कलेक्शन के लिए टी-शर्ट, शॉर्ट्स, टॉप, जींस, कुर्ते, और सलवार-कमीज बहुत कम दामों पर मिल जाएंगे। आपको हर तरह के कपड़े मिलने के अलावा डिजाइनर बैग, जूते, चप्पल के साथ ही घर सजाने के सामान भी मिल जाएंगे। गर्मी के मौसम में शॉपिंग करने के लिए ये मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकती है। ये मार्केट सरोजिनी नगर मेट्रो से बाहर निकलते ही है। इसके लिए आपको कहीं बहुत दूर चलने या रिक्शा करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-पैसे है बचाने तो दिल्ली की इन मार्केट्स से करें गर्मियों के लिए वेस्टर्न ड्रेसेस की खरीदारी
किफायती दामों में मिलते हैं स्टाइलिश कपड़े
सरोजिनी नगर मार्केट, दिल्ली में समर कलेक्शन के लिए बेहतरीन मार्केट में से एक है। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार यहां से शॉपिंग कर सकते हैं। यहां ड्रेस के हिसाब से कई सारे स्टॉल लगे होते हैं, जहां आपको टॉप, क्रॉप टॉप, कुर्ती, शॉर्ट्स आदि सिर्फ 100 रुपये में भी मिल जाएंगे। अच्छी क्वालिटी और सस्ते कपड़े के लिए सरोजिनी नगर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां से आप बच्चों से लेकर बड़े तक के लोगों के लिए कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-यहां है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट, स्टील से लेकर लकड़ी के आइटम भी मिलेंगे किफायती दामों में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों