महंगाई के इस जमाने में अब कुछ सस्ता नहीं मिलता है। यह बात आपने जरूर सुनी होगी। यह सच भी है। जहां सिलेंडर का रेट 1,100 पार हो गया है, वहां भला क्या सस्ता? लेकिन ऐसा भी नहीं है। दिल्ली में आज भी कुछ चीजों के दाम कम हैं।
यहां के मार्केट इसी कारण से दुनियाभर में फेमस है। दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई मार्केट हैं, जहां आपको केवल 100 रूपये में भी सामान मिल जाएगा। शायद आपको मेरी बात पर यकीन न हो, लेकिन यह बात सौ प्रतिशत सही है। कपड़े हों या घर को सजाने के लिए डेकोर की चीजें, आप यहां के बाजार से बहुत कुछ खरीद सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कि किस मार्केट में 100 रूपये में कौन सा सामान मिल जाएगा? अगर हां तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
लड़कियों को शॉपिंग का सबसे ज्यादा शॉक होता है। इसलिए वह वीक ऑफ पर मार्केट्स ही एक्सप्लोर करती हैं। शॉपिंग करने से उनका मन कभी नहीं भरता है। जमकर खरीदारी करने के बाद भी जब उनसे कहीं जाने के लिए कहा जाए तो वह यह कहकर प्लान कैंसल कर देती हैं कि उनके पास पहनने को कपड़ें नहीं है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली में कपड़े सबसे ज्यादा सस्ते मिलते हैं। शायद आपको यकीन न हो कि आपको 50-100 रूपये में स्वेटर से लेकर जींस तक मिल जाएगी। इसके लिए आपको दिल्ली की सरोजिनी मार्केट जाना होगा। यहां आपको 50 रूपये में शॉर्ट्स, ड्रेस, स्वेटर और न जाने क्या-क्या मिलेगा। सरोजिनी पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे सही तरीका है।
बोतल, बाउल, चम्मच ऐसी कुछ चीजें हैं जिनके बगैर किचन अधूरा लगता है। अगर आप सस्ते में यह सारा सामान खरीदना चाहती हैं तो दिल्ली से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। किचन के सामान को खरीदने के लिए सदर बाजार जाएं। यहां आपको केवल 100 रूपये में यह सामान मिल जाएगा।
अब आपको लग रहा होगा कि इतने सस्ते में सामान की क्वालिटी जरूर खराब होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको इन मार्केट्स में ए वन चीजें मिलेंगी। सदर मार्केट जाने के लिए आरके आश्रम मार्ग स्टेशन पर उतरें। स्टेशन के बाहर से आपको 10 रूपये में रिक्शा मिल जाएगा जो आपको मार्केट तक पहुंचा देगा। आपको बता दें कि इस मार्केट में जरूरत से ज्यादा भीड़ होती है। यानी एक पैर रखना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी जाएं तो पूरी तैयारी के साथ ही मार्केट पहुंचें। (5 बेस्ट फर्नीचर मार्केट)
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत के सबसे सस्ते मार्केट!
घर में पायदान होने से पैर पर धूल मिट्टी नहीं रहती है। इसलिए ज्यादातर घरों में कम से कम 4-5 पायदान होते हैं। पायदान में भी आजकल काफी वैरायटी और डिजाइन मिलने लगे हैं। अगर आप कम दाम यानी 100 रूपये में डोरमैट की खरीदारी करना चाहती हैं तो आपको दिल्ली की लाजपत मार्केट जरूर पसंद आएगी। (खारी बावली क्यों है फेमस)
इसे भी पढ़ें:एशिया में सबसे सस्ता मसाला मिलता है दिल्ली के इस मार्केट में
घर को सजाने के लिए डेकोर का सामान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसमें फूलदान से लेकर मूर्तियां तक शामिल हैं। आप कम दाम में छोटे-छोटे नकली फूल, फिश पॉट, हैंगिग और सुंदर-सुंदर फ्रेम खरीद पाएंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।