herzindagi
Delhi Cm and their serving period

कोई 51 दिन, तो कोई 15 साल तक रहा दिल्ली का CM, जानें देश की राजधानी का कार्यभार किस मुख्यमंत्री ने कितने दिन संभाला?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 20 फरवरी को वह रामलीला मैदान में पद की शपथ लेंगी और अपना कार्यभार संभालेंगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं रेखा गुप्ता से पहले किस मुख्यमंत्री ने देश की राजधानी का कार्यभार संभाला था। 
Editorial
Updated:- 2025-02-20, 12:23 IST

भारत की राजधानी यानी दिल्ली को देश की राजनीति का केंद्र माना जाता है। यही वजह है कि लोकसभा हो या फिर विधानसभा, चुनाव आते ही दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिलती है। वहीं, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री की बात आती है तो चर्चाएं अलग ही मोड़ ले लेती हैं। हाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत के साथ ही यह कयासबाजी शुरू हो गई थी कि अब देश की राजधानी के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। लेकिन, आज हम यहां दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में नहीं, बल्कि उनसे पहले कौन-कौन से सीएम रहे हैं और उन्होंने कितने दिनों तक पद संभाला है यह बताने जा रहे हैं।

साल 1952 से लेकर 2025 तक, दिल्ली को केवल 9 बार ही मुख्यमंत्री मिला है। इसके पीछे की वजह यह है कि साल 1956 में दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था और मुख्यमंत्री पद समाप्त कर दिया गया था। करीब 37 साल दिल्ली उप राज्यपाल प्रशासन के अधीन रहा। इसके बाद 1993 में दिल्ली को एक बार फिर मुख्यमंत्री मिला और तब से अब तक कई राजनीतिक पार्टियों के नेता देश की राजधानी के सीएम बने हैं।

दिल्ली के किस मुख्यमंत्री ने कितने समय तक संभाला कार्यभार?

चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव  

Delhi first chief minister

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव थे। कांग्रेस पार्टी के नेता चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव ने 17 मार्च 1952 से लेकर 12 फरवरी 1955 तक, लगभग 2 साल 332 दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानें देश की राजधानी की चौथी महिला सीएम के बारे में सबकुछ

गुरमुख निहाल सिंह

साल 1955 में दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद गुरुमुख निहाल सिंह को मिला। वह दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री थे। हालांकि, गुरुमुख निहाल सिंह ने चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव से कम समय दिल्ली का कार्यभार संभाला। गुरुमुख निहाल सिंह 13 फरवरी 1955 से लेकर 31 अक्तूबर 1956 तक, यानी करीब 1 साल 261 दिन ही दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।

मदन लाल खुराना

37 साल उप राज्यपाल के प्रशासन के अधीन रहने के बाद साल 1993 में दिल्ली को तीसरा मुख्यमंत्री मिला था। दिल्ली के तीसरे मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना थे। मदन लाला खुराना 2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक यानी लगभग 2 साल 86 दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।

साहिब सिंह वर्मा

मदन लाल खुराना के बाद बीजेपी ने दूसरा मुख्यमंत्री दिया और उनका नाम था साहिब सिंह वर्मा। साहिब सिंह वर्मा, दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 27 फरवरी 1996 से 12 अक्तूबर 1998 तक कार्यभार संभाला।

सुषमा स्वराज

दिल्ली में किस मुख्यमंत्री ने सबसे कम समय तक कार्यभार संभाला है, तो वह सुषमा स्वराज हैं। जी हां, सुषमा स्वराज केवल 51 दिनों तक ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। हालांकि, वह देश की राजधानी की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं।

शीला दीक्षित 

Shiela Dixit Delhi CM

सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रही हैं। शीला दीक्षित ने एक या दो या पांच साल नहीं, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद लगभग 15 साल 25 दिन संभाला है। कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित 3 दिसंबर 1998 से लेकर 28 दिसंबर 2013 तक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं।

इसे भी पढ़ें: इत्तेफाक़ से मिली थी दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री को कुर्सी, जानिए शेर-ए-दिल्ली की कहानी

अरविंद केजरीवाल

आंदोलन से जन्म लेने वाली पार्टी यानी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब उनका कार्यकाल केवल 48 दिनों का ही रहा था। जिसके बाद पूरे 1 साल के लिए राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था। फिर साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत हुई और अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर चुनाव गया। अरविंद केजरीवाल ने अपनी दूसरी पारी में 16 फरवरी 2015 से लेकर 21 सितंबर 2024 तक, दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है।

आतिशी मार्लेना

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का कार्यकाल 141 का रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना को सीएम बनाया गया था। उन्होंने 21 सितंबर 2024 से 9 फरवरी 2025 तक, दिल्ली की सत्ता को संभाला है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi and Jagran.com

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।